एक दूसरे पक्ष के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज।

एक दूसरे पक्ष के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज।

ग्वालियर:-  शहर के महाराजपुरा थाना पुलिस ने दो महिलाओं की शिकायत पर एक दूसरे पक्ष के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। वैसे पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। जानकारी के अनुसार मालनपुर निवासी एक महिला ने महाराजपुरा थाने पहुची और  शिकायत दर्ज कराई कि बरैठा पर एक निजी स्कूल मे उसका बेटा पढता है बीते रोज महिला स्कूल में अपने बेटे को सामन देने गई तभी स्कूल संचालक और उसके साथी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच आरोपी स्कूल संचालक की पत्नी थाने आ गई और उसने शिकायत दर्ज कराई कि जब वह मंदिर जा रही थी तभी जिस महिला ने उसके पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है वह  अपने दो साथियो के साथ आई और उसे कार में डालकर ले गई  उसके साथ के लोगो ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पहले तो पुलिस परेशान हुई बाद में दोनों पक्षों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )