महिलाओं के अधिकारों को संरक्षित करने के लिए सरकार वचनबद्ध:- कमलनाथ

महिलाओं के अधिकारों को संरक्षित करने के लिए सरकार वचनबद्ध:- कमलनाथ

भोपाल:-  श्री कमल नाथ ने कहा है कि महिलाओं के अधिकारों को संरक्षित करने के लिए सरकार वचनबद्ध हैं। महिलाएँ, परिवार और समाज के निर्माण के साथ ही नियोजित विकास करने में भी सक्षम है। जरूरत है कि हम उन्हें अवसर उपलब्ध करवाये जिससे वे अपना कौशल दिखा सकें। श्री नाथ महिला-बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित पोषण आहार प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे थे। इसका आयोजन राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। हर क्षेत्र में उनके कौशल का उपयोग किया जाएगा, जिससे प्रदेश को उनकी क्षमता का लाभ मिल सकें। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर महिलाओं के अधिकारों को संरक्षित करने के संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने पोषण आहार से संबंधित गतिविधियों पर तैयार की गई सीडी का भी विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सारेगामा गायन प्रतियोगिता में पूरे देश में बालिकाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली लाडो अभियान की ब्रांड एम्बेसडर कुमारी इशिता विश्वकर्मा को सम्मानित किया। एशियन गेम्स में तीरंदाजी में सिल्वर मेडल विजेता और पास्को की ब्रांड एम्बेस्डर मुस्कान किरार एवं राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी उन्नति तिवारी का भी सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने आजीविका मिशन में महिलाओं के 150 स्व-सहायता समूह को 18 लाख 35 हजार रुपए की चक्रीय राशि, 48 समूह को 36 लाख रुपए की सामुदायिक निधि एवं 133 समूह को 1 करोड़ 36 लाख की साख सीमा राशि का वितरण किया।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )