95 साल की उम्र में राम जेठमलानी का निधन।

95 साल की उम्र में राम जेठमलानी का निधन।

नई दिल्ली:- नामचीन वकील और पूर्व कानून मंत्री राम जेठमलानी का निधन हो गया, 95 साल की उम्र में उन्होंने आज अंतिम सांस ली। राम जेठमलानी पिछले दो हफ्ते से गंभीर तौर पर बीमार थे। राम जेठमलानी का नाम देश के  बेहतरीन वकीलों में शामिल था उन्होंने अपने जीवन में कई बड़े केस लड़े और जीते भी। राम जेठमलानी सुप्रीम कोर्ट में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले वकील थे।जेठमलानी केंद्रीय कानून मंत्री भी रह चुके हैं।

राम जेठमलानी का जन्म 14 सितंबर को सिंध के शिकारपुर(अब पाकिस्तान) में हुआ था, 13 साल की उम्र में उन्होंने मेट्रिक पास की। 17 वर्ष की उम्र में बॉम्बे यूनिवर्सिटी से उन्होंने एलएलबी की डिग्री हासिल की थी।

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )