महिलाओं ने ग्रामवासियों से वोट डालने की अपील की।

महिलाओं ने ग्रामवासियों से वोट डालने की अपील की।

ग्वालियर:- मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ग्राम पंचायतों में रैली, मेंहदी, रंगोली, चित्रकला आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। स्वीप के तहत जारी मतदाता जागरूकता अभियान में आजीविका मिशन की महिलाएं भी बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं। गुरूवार को जिले के समस्त विकासखण्डों की 20 ग्राम पंचायतों में तृतीय चरण का अभियान चलाया गया। महिलाओं ने ग्रामवासियों से वोट डालने की अपील की।
स्वीप के नोडल अधिकारी श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में गुरूवार को मुरार के आरोली, बंधोली, बरेठा एवं सातलपुर में, डबरा के सूखापठा, खडबई, अकबई, समूदन, भितरवार के सहारनपुर, घरसोंदी, चरखा, पुरी, करहिया, घाटीगाँव के हुकुमगढ़, ओडपुरा, बड़ागाँव एवं बन्हेरी में जागरूकता अभियान चलाया गया। ग्रामीण महिलाओं ने एकत्रित होकर अपने मत का उपयोग करने की शपथ ली। ग्राम पंचायतों में मतदाता जागरूकता के नारों के साथ रैली निकाली गई।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )