समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी प्रारंभ।

समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी प्रारंभ।

ग्वालियर:- रबी विपणन मौसम 2019-20 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन का कार्य 25 मार्च से प्रारंभ किया जायेगा। ग्वालियर जिले में 34 केन्द्रों पर गेहूँ खरीदी का कार्य किया जायेगा। जिले में कुल 24 हजार 163 किसान पंजीकृत किए गए हैं।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी श्री वार्ष्णेय ने बताया कि किसानों से 1840 रूपए प्रति क्विंटल के मान से गेहूँ खरीदी की जायेगी। इसके साथ ही 160 रूपए शासन की ओर से बोनस के रूप में प्रदान किए जायेंगे। जिले में 34 केन्द्रों पर गेहूँ खरीदी का कार्य किया जायेगा। सभी खरीदी केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )