शांति और सदभाव के साथ मनाएं होली का त्यौहार – कलेक्टर सुश्री निधि निवेदिता

शांति और सदभाव के साथ मनाएं होली का त्यौहार – कलेक्टर सुश्री निधि निवेदिता

राजगढ़:-  होली का त्यौहार शांति, सदभाव और भाईचारे के साथ मनाया जाये। खतरनाक रंगो का उपयोग होली पर न हो। कलेक्टर सुश्री निधि निवेदिता ने आम नागरिकों से यह अपील की है। उन्होंने कहा कि इस होली, रंगो के साथ-साथ लोकतंत्र के पर्व लोसकभा निर्वाचन-2019 पर हम सब ‘‘होली के रंग-मतदान के संग‘‘ शामिल होकर निर्भीक मतदाता के रूप में आगे बढ़कर हिस्सा लें और लोकतंत्र के इस त्यौहार को भी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से मनाएं।
कलेक्टर ने कहा कि जिले में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से शहर में कण्डों की होली जलाई जाय। उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2019 के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। त्यौहारों पर आयोजित होने वाले धार्मिक समारोह राजनीतिक समारोह नहीं बनें, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने धार्मिक आयोजन के दौरान आम नागरिकों की सुविधाओं एवं शहर की व्यवस्थाओं को बनाए रखने में सहयोग करने की अपील भी शहरवासियों से की है। उन्होंने कहा कि होली रंगो का त्यौहार है इस पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द एवं परस्पर मिल-जुलकर मनाऐं।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )