अपहरण के बाद जुड़वा भाइयों की हत्या।

अपहरण के बाद जुड़वा भाइयों की हत्या।

सतना:-  मध्य प्रदेश के सतना जिले से 12 दिन पहले अपहरण किए गए तेल व्यापारी के जुड़वा बच्चों की हत्या कर दी गई है। दोनों बच्चों के शव उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में मिले हैं। विरोधी दल के नेता गोपाल भार्गव और पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चित्रकूट स्थित सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा संचालित सदगुरु पब्लिक स्कूल से बस से घर लौट रहे जुड़वा भाइयों प्रियांश और श्रेयांश का 12 फरवरी को अपहरण कर लिया गया था। ये दोनों बच्चे तेल व्यापारी ब्रजेश रावत के पुत्र थे। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इन बच्चों के शनिवार की शाम को बांदा जिले के बबेरु से रिहा होने की खबरों ने जोर पकड़ा, लेकिन रविवार की सुबह जो खबर आई उसने सभी को चौंका दिया। इन बच्चों के शव बांदा जिले में यमुना नदी में मिले।
पुलिस ने दोनों जुड़वा बच्चों को अगवा कर उनकी हत्या करने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी पदम शुक्ला समेत रामकेश, पिंटा यादव, राकेश दि्वेदी, आलोक सिंह और विक्रमजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि इन आरोपियों ने बीते 12 फरवरी को अगवा कर 21 फरवरी के दिन उनकी हत्या कर दी थी। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बदमाशों के कृत्य का शिकार बने बच्चों के परिजनों से रविवार की सुबह फोन पर बात कर शोक संवेदना वक्त करते हुए आरोपियों को सजा दिलाने का भरोसा दिलाया है।
CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )