लोक अदालत का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर श्री भरत यादव

लोक अदालत का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर श्री भरत यादव

ग्वालियर:-  प्रदेशभर में शनिवार 16 फरवरी को राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया गया। ग्वालियर जिले में भी राजस्व लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण हुआ। लोक अदालत में समस्त राजस्व अधिकारियों एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के न्यायालय में चल रहे प्रकरणों पर सुनवाई कर उनका निराकरण किया गया। राजस्व लोक अदालत में जिले में कुल 5058 प्रकरण का निराकरण हुआ। राजस्व लोक अदालत में 6379 प्रकरण दर्ज किए गए, जिसमें से 4433 राजस्व 1946 दाण्डिक मामले थे। इनमें से 3123 राजस्व एवं 1935 दाण्डिक मामलों का समाधान किया गया।

कलेक्टर श्री भरत यादव ने भी राजस्व न्यायालय का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व लोक अदालत की कार्यवाही देखी। उन्होंने एसडीएम व तहसीलदारों से प्रकरणों की जानकारी भी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि आम जनों को किसी प्रकार की समस्या ना हो।

राजस्व लोक अदालतों में अविवादित नामांतरण, अविवादित बँटवारा, नक्शा बाटांकन, सीमांकन, व्यपवर्तन, आर.आर.सी. वसूली, ऋण-पुस्तिकाओं का प्रदाय, भूमि बंधक दर्ज करना, भूमि बंधन निर्मुक्ति, शोध क्षमता प्रमाण-पत्र, नजूल प्रकरण, दंड प्रक्रिया के तहत कार्यवाही की गई। इसके साथ ही राजस्व न्यायालयों के पारित आदेशों पर अमल की प्रक्रिया पक्षकारों को नकल प्रदाय करने की कार्यवाही भी सम्पन्न की गई।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )