तोमर ने दी सड़क दुर्घटना में पीड़ितों के परिजनों को  सहायता।

तोमर ने दी सड़क दुर्घटना में पीड़ितों के परिजनों को सहायता।

ग्वालियर:-  प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर संदीप शाक्य के परिजनों से उनके घर जाकर भेंट की तथा 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता तथा घायल श्री धर्मवीर सिंह पुत्र अशोक तोमर को 50 हजार रूपए की सहायता प्रदान की है।
खाद्य मंत्री श्री तोमर ने रानीपुरा निवासी दिनेश शाक्य के छोटे पुत्र संदीप शाक्य की गत दिवस दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके निवास पर जाकर उनके परिजनों से भेंट की और सहायता राशि प्रदान की। इसके साथ ही घायल धर्मवीर पुत्र अशोक तोमर के निवास पर जाकर 50 हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )