मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ द्वारा श्री अशोक जैन भाभा के निधन पर शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ द्वारा श्री अशोक जैन भाभा के निधन पर शोक व्यक्त

भोपाल:-  मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी श्री अशोक जैन ‘भाभा’ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री नाथ ने कहा है कि श्री भाभा ने एक प्रतिबद्ध कांग्रेस कार्यकर्ता का जीवन जिया है।

श्री कमल नाथ ने कहा कि श्री भाभा जीवन पर्यन्त गांधी जी के सिद्धांतों और मूल्यों का पालन करते रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समाज के बीच उन्होंने सम्मान की जो पूंजी कमाई, वह चिरस्थाई रहेगी और संगठन तथा समाज को प्रेरणा देती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों और मित्रों को यह असीम दु:ख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )