आम जनता को मिलेगी परिणामों की ताजा जानकारी

आम जनता को मिलेगी परिणामों की ताजा जानकारी

ग्वालियर:-  जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अशोक कुमार वर्मा ने 11 दिसम्बर को चुनाव परिणामों की ताजा जानकारी शहर के प्रमुख स्थलों पर प्रसारित कराने के निर्देश दिए। महाराज बाड़ा, फूलबाग चौराहा, हजीरा, बारादरी चौराहा मुरार, सिटी सेंटर, जयेन्द्रगंज एवं केन्टोन्मेंट बोर्ड इत्यादि स्थलों पर सभी विधानसभा क्षेत्रों के परिणामों की जानकारी राउण्डवार देने की व्यवस्था प्रस्तावित है। साथ ही ग्वालियर शहर में नगर निगम व स्मार्ट सिटी के डिस्प्ले बोर्ड से भी चुनाव परिणाम की जानकारी प्रसारित कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )