सिंह को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार ।

सिंह को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार ।

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किया गया। पूर्व प्रधान न्यायाधीश टीएस ठाकुर ने मनमोहन सिंह को यह पुरस्कार (2017 के लिए) प्रदान किया। यह पुरस्कार इंदिरा गांधी स्मृति न्यास के जरिए ‘शांति, निरस्त्रीकरण एवं विकास’ के लिए काम करने वाले व्यक्तियों, समूहों और संस्थानों को दिया जाता है। न्यास की प्रमुख और कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि सिंह ने देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा, मनमोहन सिंह जिन बुलंदियों पर पहुंचे, उसकी बुनियाद इंदिरा गांधी के समय पड़ी थी। पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि मनमोहन सिंह की बड़ी खूबी यह है कि वे लोगों की सुनते हैं।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )