पिछले वर्ष की तुलना में इस साल अधिक वर्षा!

ग्वालियर:- जिले में इस साल के मानसून में अच्छी बरसात हो रही है। जिले में अभी तक 711.7 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, जो पिछले वर्ष में हुई इस अवधि की औसत वर्षा से लगभग 265.8 मिमी. अधिक है। अच्छी वर्षा होने से किसनों में खुशी की लहर है। खरीफ के साथ रबी मौसम में भी अच्छी पैदावार होने की उम्मीद बढ़ गई है। ज्ञात हो जिले की सामान्य औसत वर्षा 751.2 मिमी. है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 31 अगस्त तक 711.7 मिली मीटर वर्षा दर्ज हो चुकी है। पिछली साल इस अवधि में 445.9 मिली मीटर वर्षा हुई थी।

जिले में इस साल मानसून में सबसे अधिक 919.6 मिमी. वर्षा घाटीगाँव तहसील में दर्ज हुई है और सबसे कम 472.7 मिली मीटर वर्षा चीनौर तहसील में रिकॉर्ड की गई है। जिले के वर्षामापी केन्द्र ठाठीपुर अर्थात मुरार में 787.2, डबरा में 684.8 व भितरवार तहसील में 694.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )