तालियों की गड़गड़ाहट एवं भारत माता की जय से गूंजा स्मार्ट सिटी सेंटर।

तालियों की गड़गड़ाहट एवं भारत माता की जय से गूंजा स्मार्ट सिटी सेंटर।

ग्वालियर:-  पूरे देश की तरह ही आज ग्वालियर स्मार्ट सिटी का कंट्रोल कमांड सेंटर तालियों की गड़गडाहट और भारत माता के नारो से गूंज गया जब आज इसरो ने अंतरिक्ष मे इतिहास रचा। चंद्रयान 3 मिशन की सफलतापूर्वक लैंडिंग के ऐतिहासिक क्षणों को देखने के लिए स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमांड सेंटर में  व्यवस्था की गई थी, जहां स्मार्ट सिटी कारपोरेशन के सभी अधिकारी और कर्मचारी दोपहर से ही इस ऐतिहासिक छड़ों के गवाह बनने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। और जैसे ही चंद्रयान 3 के विक्रम ने चंद्रमा की जमीन को छुआ तो सभी मे खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह व स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती नीतू माथुर विशेष रूप से उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )