लापरवाही पड़ी भारी, 19 कर्मचारियों को चेतावनी 2 को नोटिस।

ग्वालियर:- सीएम हैल्पलाइन की शिकायतों के प्रति बरती जा रही लापरवाही 21 अधिकारियों को भारी पड़ी। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने इनमें से 19 अधिकारियों को लिखित में पत्र जारी कर चेतावनी देकर अप्रसन्नता जाहिर की है। वहीं दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। जिन अधिकारियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। उनके द्वारा एल 1 स्तर पर शिकायतों को अटेण्ड नहीं किया गया, जिससे शिकायतों के निराकरण में अनावश्यक देरी हुई है। कलेक्ट्रेट की लोक सेवा प्रबंधन शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं उनमें प्रभारी सहायक यंत्री नगरीय विकास एवं आवास  संदीप श्रीवास्तव व  हेमंत शर्मा, तहसीलदार  सुरेश यादव, संपदा अधिकारी जीडीए  उमेश चंद कौरव, जोनल ऑफीसर नगर निगम  अनिल श्रीवास्तव, भवन अधिकारी नगर निगम  वीरेन्द्र शाक्य, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम  अशोक खरे, कार्यपालन यंत्री पर्यावरण  आर के रोहितास, संपदा अधिकारी नगरीय विकास एवं आवास  कौशलेन्द्र चतुर्वेदी, जोनल ऑफीसर नगर निगम  रवि गोडिया, तहसीलदार  रामप्रसाद बरेलिया, उप प्रबंधक ऊर्जा  एम सी गुप्ता, असिस्टेंट रजिस्ट्रार उद्योग  एम जे कुर्रेशी, सहायक प्रबंधक ऊर्जा डबरा  एस के शुक्ला, संपदा अधिकारी साडा  नवल सिंह राजपूत, सीडीपीओ डबरा श्रीमती बबीता धाकड़, प्राचार्य पॉलीटेक्निक  शशि विकसित, मुख्य नगर पालिका अधिकारी  प्रदीप भदौरिया एवं एपीटीओ नगरीय निकाय  शैलेन्द्र चौहान शामिल हैं।

विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डबरा डॉ. विजय पाठक और विकासखंड चिकित्सा अधिकारी भितरवार डॉ. अशोक खरे को शिकायत अटेण्ड न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )