” व्यक्ति ईश्वर का अंश है और अमर शक्तियों का भण्डार है” :- स्वामी विवेकानंद

” व्यक्ति ईश्वर का अंश है और अमर शक्तियों का भण्डार है” :- स्वामी विवेकानंद

भोपाल:- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ने कहा है कि श्रेय मिले न मिले अपना श्रेष्ठतम देना बंद न करें। व्यक्ति अपने निरंतर प्रयास से सब कुछ प्राप्त कर सकता है। श्रीमद भगवतगीता और स्वामी विवेकानन्द मेरे लिए प्रेरणा के मुख्य स्रोत रहे हैं। स्वामी विवेकानन्द के विचार “व्यक्ति ईश्वर का अंश और अमर शक्तियों का भण्डार है” हमें उमंग और उत्साह से भरते हैं। श्रीमद भगवतगीता का निष्काम कर्म का संदेश हमें निराशा से बचाता है। इसमें सात्विक कार्यकर्ता के गुणों का उल्लेख भी है। इसके अनुसार हम राग द्वेष से मुक्त, अहंकार शून्य, धैर्य शील और उत्साह से परिपूर्ण रहते हुए निरंतर कर्म शील रहने से स्वयं, समाज और देश के लिए उपलब्धियां अर्जित कर सकते हैं। समाज और देश के लिए बेहतर करने वालों का सम्मान आवश्यक है। इससे उन्हें प्रोत्साहन और सामाजिक स्वीकृति प्राप्त होती है। साथ ही अन्य लोग भी प्रेरित होते हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सम्मानित प्रतिभागियों से कहा कि आपका योगदान प्रदेशवासियों और राज्य की प्रगति एवं विकास में सहायक है। आपके द्वारा अर्जित उपलब्धियां प्रदेश के लिए गर्व और गौरव का विषय है। गांव, कस्बों और छोटे शहरों से संबंध रखने वाले आप जैसे लोगों के आगे बढ़ने से ही प्रदेश आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सम्मानित व्यक्तियों को और अधिक प्रगति एवं सफलता के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि अब तक की उपलब्धियों को हम एक पड़ाव मनाते हुए आगे की योजना बनाएं, लक्ष्य तय करें और लगातार अपने कर्म के प्रति समर्पित रहे। हमारा प्रयास रहे कि हमें अपने कर्म से संतोष हो और समाज में हमारी सकारात्मक छवि बनी रहे।

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )