परिवीक्षाधीन IAS अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने दी बधाई।

भोपाल:- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  से भारतीय प्रशासनिक सेवा 2021 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने  भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अधिकारियों को देश, प्रदेश और जन सेवा के कल्याण तथा विकास कार्य करने के लिए प्रेरित किया। आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी के संचालक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री से भेंट करने वाले परिवीक्षाधीन अधिकारियों में नीमच के सहायक कलेक्टर  सृजन वर्मा, शिवपुरी के सहायक कलेक्टर  अरविंद कुमार शाह, धार के सहायक कलेक्टर  शिवम प्रजापति, विदिशा की सहायक कलेक्टर सुश्री अर्चना कुमारी, बैतूल के सहायक कलेक्टर  दिव्यांशु चौधरी, मंडला के सहायक कलेक्टर  अर्थ जैन, देवास के सहायक कलेक्टर  टी प्रतीक राव और छिंदवाड़ा की सहायक कलेक्टर सुश्री वैशाली जैन शामिल रही।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )