भ्रम फैलाने वाले के विरुद्ध सख्त कार्यवाही होगी:- मुख्यमंत्री

भ्रम फैलाने वाले के विरुद्ध सख्त कार्यवाही होगी:- मुख्यमंत्री

भोपाल:- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों के लिए खाद की पर्याप्त व्यवस्था है। निरंतर आपूर्ति की जा रही है। कुछ तत्व खाद के संकट की अफवाह फैला कर अराजकता का माहौल बनाना चाहते हैं। ऐसे भ्रम फैलाने वाले लोगों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही की जाएगी। गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध भी कार्यवाही होगी। मुख्यमंत्री ने किसानों को आश्वस्त किया कि प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं आने देंगे। प्रदेश में खाद के रैक निरंतर आ रहे हैं। थोड़े समय के लिए तकनीकी कारणों से कुछ दिक्कत अवश्य आई थी जिसे दूर कर लिया गया है। किसानों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। राज्य सरकार किसानों को आवश्यकतानुसार खाद उपलब्ध करवा रही है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )