
दशहरा, दीपावली पर अवकाश घोषित, देखें कितने दिन रहेगा?
भोपाल:- मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल ने आज आदेश जारी कर दिए हैं कि आगामी त्योहारों पर दशहरा पर्व पर 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर और दीपावली पर 22 से 27 अक्टूबर 2022 तक अवकाश रहेगा। यह अवकाश छात्रों एवं छात्राओं सहित शिक्षकों के लिए है।