नगरीय निकाय के चुनावों का एलान, दो चरणों में होंगे चुनाव।

नगरीय निकाय के चुनावों का एलान, दो चरणों में होंगे चुनाव।

भोपाल:-  मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव का एलान कर दिया है, यह चुनाव दो चरणों में संपन्न कराए जाएंगे। पहले चरण का 6 जुलाई और दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई को होगा। वहीं, मतगणना 17-18 जुलाई को होगी। चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही आचार संहिता लागू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह नगरीय निकाय चुनाव के ऐलान को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुल 347 निकायों में चुनाव दो चरणों में होगा। पहले चरण में 133 और दूसरे चरण में 214 निकायों पर चुनाव होंगे। प्रदेश में 19, 977 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान के लिए 87,937 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। चुनाव ईवीएम के जरिए कराए जाएंगे। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )