446 करोड़ से अधिक में बनेगा 6.54 किलोमीटर फ्लाय ओवर।

446 करोड़ से अधिक में बनेगा 6.54 किलोमीटर फ्लाय ओवर।

भोपाल:- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि परिषद द्वारा, केन्द्रीय सड़क अधोसंरचना निधि योजना अन्तर्गत ग्वालियर शहर में ट्रिपल आई. टी. एम. कॉलेज से (राष्ट्रीय राजमार्ग 92 भिण्ड इटावा) महारानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक स्वर्ण रेखा नाले के ऊपर फोरलेन एलीवेटेड कॉरीडोर (फ्लाय ओवर) के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस कॉरीडोर (फ्लाय ओवर) की कुल लंबाई 6.54 कि.मी. एवं निर्माण की अनुमानित लागत राशि रूपए 446.92 करोड़ है। इसमें सी.आर.आई.एफ. योजना अंतर्गत केन्द्र सरकार से रुपए 406.35 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हैं। यूटिलिटी शिफ्टिंग, विस्थापन एवं पुनर्वास हेतु रू. 40.57 करोड़ का व्यय राज्य शासन द्वारा वहन किया जाएगा।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )