मध्य प्रदेश में अवैध हथियार जब्त।

मध्य प्रदेश में अवैध हथियार जब्त।

भोपाल-कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पांच दिनों में 321 अवैध हथियार जब्त किए गए। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार 6 अक्टूबर से आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद से 10 अक्टूबर 63 हजार 510 शस्त्र थानों में जमा भी कराये गये हैं। इसी दौरान 3 हजार 874 गैर जमानती वारंट तामील कराये गये हैं और 8 हजार 715 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर दी गई है।

सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के अन्तर्गत प्रदेश में 3 लाख 44 हजार 477 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं। इनमें से कुल 3 लाख 26 हजार 452 प्रकरणों में कार्यवाही की गयी है। शासकीय सम्पत्ति विरूपण के पंजीबद्ध 2 लाख 75 हजार 940 प्रकरणों में से 2 लाख 68 हजार 265 प्रकरणों में और निजी सम्पत्ति विरूपण के पंजीबद्ध 68 हजार 537 प्रकरणों में से 58 हजार 187 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )