गौसेवा का संकल्प लेकर जिझौतिया ब्राह्मण समाज ने गौमाता पूजन एवं वृक्षारोपण किया।

गौसेवा का संकल्प लेकर जिझौतिया ब्राह्मण समाज ने गौमाता पूजन एवं वृक्षारोपण किया।

ग्वालियर:-  जिझोतिया ब्राह्मण महासभा  द्वारा आज गौशाला लाल टिपारा में गौ माता का पूजन एवं वृक्षारोपण का आयोजन किया गया, जिसमें गौ सेवा के रूप में गाय माता को उनकी प्रसादी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  बालेंद्र शुक्ला पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन विशिष्ट अतिथि  अशोक शर्मा पूर्व अध्यक्ष मेला प्राधिकरण  महेश मुद्गल  मानस भवन प्रतिष्ठान  विजय कबजू उपाध्यक्ष अचलेश्वर न्यास  आनंद शर्मा जी पूर्व पार्षद एवं प्रवक्ता एवं सर्व ब्राह्मण सभा से गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे जिझोतिया ब्राह्मण समाज के संरक्षक  केड़ी सोनकिया,  के पी अरर्जरिया  फूलचंद वाजपेई  एस के पटेरिया  आरडी रिछारिया,  अशोक बबेले,  लक्ष्मी नारायण रिछारिया,  आनंद मिश्रा, राजीव पस्तोर सहित समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। जिन्होंने गौशाला के संरक्षक बाल ब्रह्मचारी ऋषभ देव आनंद जी महाराज द्वारा आशीर्वाद लिया और सभी लोगों ने गौ सेवा का संकल्प लेकर प्रसादी स्वरूप स्वल्पाहार ग्रहण किया। कार्यक्रम के अंत मे सभी ने गौ सेवा का संकल्प लेकर आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर शहर में सघन वृक्षारोपण का संकल्प दोहराया।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )