भारतीय प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों की पदस्थापना आदेश जारी।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों की पदस्थापना आदेश जारी।

पटना:- बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने आठ जिलों में 2020 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। यह पदस्थापना प्रशिक्षण अवधि का एक हिस्सा है। इन्हें सहायक कलेक्टर, सहायक दंडाधिकारी एवं कार्यपालक दंडाधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है। अनुपम को मुजफ्फरपुर, प्रदीप सिंह को पटना, चर्दिमा अत्री को भागलपुर, अनुपमा सिंह को गया, श्रीकांत कुडलीक खांडेकर को नालंदा, कुमार निशांत विवेक को पूर्णिया, अभिषेक पलासिया को दरभंगा एवं मधु माधवन एस को पश्चिम चंपारण जिलों में पदस्थ किया गया है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )