उत्तर प्रदेश का 5 लाख का ईनामी मध्यप्रदेश में गिरफ्तार।

उत्तर प्रदेश का 5 लाख का ईनामी मध्यप्रदेश में गिरफ्तार।

उज्जैन:-  कानपुर हत्या काण्ड का मुख्य आरोपी और पांच लाख के इनामी बदमाश विकास दुबे को उज्जैन पुलिस द्वारा आज सुबह गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने विकास दुबे के पांच साथियों को मुठभेड़ में पहले ही मार चुकी है।

गौरतलब है कि विगत दिनों उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुई आठ पुलिस कर्मियों की हत्या का आरोपी विकास दुबे विगत कई दिनों से लगातार फरार चल रहा था, उत्तर प्रदेश पुलिस उसकी तलाश में हरियाणा और दिल्ली में दविस दे चुकी थी। परन्तु वह हाथ नहीं लगा।

लेकिन आज सुबह मध्यप्रदेश पुलिस ने विकास दुबे को उज्जैन में गिरफ्तार कर लिया है। ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विकास दुबे की गिरफ्तारी पर कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस किसी को नहीं छोड़ती। उन्होंने विकास दुबे की गिरफ्तारी पर मध्यप्रदेश पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि हमने पुलिस को अलर्ट कर दिया था कि कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )