
अजीब इत्तेफाक या सा…..? आज ही के दिन विक्टोरिया मार्केट में लगी थी आग।
ग्वालियर:- आज ग्वालियर के विक्टोरिया मार्केट शिवाजी चौक बाड़े के पीछे किताब मार्केट के नीचे गोदाम में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। मौके पर फायर बिग्रेड ने पहुंच कर आगजनी की बड़ी घटना होने से पहले आग पर काबू पा लिया।
गौरतलब है कि आज से दस साल पहले आज ही के दिन विक्टोरिया मार्केट में आगजनी की घटना हुई थी, जिसमें बहुत कुछ जल कर खाक हो गया था। और आज फिर से विक्टोरिया मार्केट के पीछे एकाएक आग लगना संदेश को जन्म दे रहा है। कहीं ऐसा तो नहीं है कि यह घटना महज एक इत्तेफाक हो सकती है, या फिर किसी सा…… का शिकार?
CATEGORIES Uncategorized