a
Copyright Hindustan Media Diary
केंद्रीय बजट 2025-26 विकसित भारत के संकल्पों की सिद्धि की ओर महत्वपूर्ण कदम :- मुख्यमंत्री-भारतीय तट रक्षकों का देश की समृद्धि में अद्वितीय योगदान :- मुख्यमंत्री-स्कूल का समय यथास्थिति, 10 फरवरी तक!-59 उपभोक्ताओ के शस्त्र लायसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित, देखें सूची?-स्थानांतरण पालिसी 2025 जारी, सामान्य प्रशासन ने जारी किए आदेश!-श्री बर्णवाल बने मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष!-मुख्यमंत्री कन्यादान योजना सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन 14फरवरी को!-प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृस्टि से कलेक्टर ने किए पदस्थापना आदेश!-जहां में खड़ा हूं वहां आप भी हो सकते है :- मुख्यमंत्री डॉ यादव-ई-लोकिंग सिस्टम वाले टेंकरो की मदद से सरकारी रिफाइनरियो से लिया जायेगा डामर :- लोक निर्माण मंत्री
Homeभोपालवन्य प्राणियों के अंगों सहित तेंदूआ का शिकार करने वाले गिरफ्तार।

वन्य प्राणियों के अंगों सहित तेंदूआ का शिकार करने वाले गिरफ्तार।

वन्य प्राणियों के अंगों सहित तेंदूआ का शिकार करने वाले गिरफ्तार।

भोपाल:- स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स भोपाल एवं टाइगर स्ट्राइक फोर्स होशंगाबाद के संयुक्त प्रयास से वन्य प्राणी तेंदूए का शिकार करने वाले 2 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। उप वन संरक्षक (वन्य प्राणी)  रजनीश सिंह ने बताया कि विदिशा जिले के ग्राम भरवाखेडा के पास कुछ व्यक्ति वन्य प्राणी के अवयवों को बेचने की फिराक में हैं। इस सूचना के आधार पर विभाग द्वारा  त्वरित कार्यवाही कर आरोपी बागरूनाथ निवासी सिरोंज और मोहन सिंह निवासी आरोन (गुना) को गिरफ्तार कर इनके पास से तेंदुए की एक खाल,  पंजे 3 नग, वन्य प्राणी जंगली सुअर के 4 दांत बरामद किए गए। आरोपियों के पास से दो पहिया वाहन और 2 मोबाईल भी जब्त किए गए हैं। आरोपियों की निशानदेही पर वन्य प्राणी तेंदुएं जंगली सुअर के शिकार में प्रयुक्त लोहे के फंदे 2 नग, बल्लम 3, सब्बल 3, वन्य प्राणी सेही के कांटे 28 नग और सुअर के मांस को उनके घर से जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों ने तेंदुए का शिकार कर उसकी खाल निकाल कर शव को सिरोंज के जंगल में छिपा दिया था। आरोपीयों की निशानदेही पर स्नीफर डॉग स्क्वाड की मदद से यह बरामदी की गई है।

Share With:
Rate This Article

hindustanmediadiary@gmail.com

No Comments

Leave A Comment