a
Copyright Hindustan Media Diary
धर्मकांटो के साथ नापतोल यंत्रो शत प्रतिशत सत्यापन कराये:- मंत्री गोविन्द सिंह-शराब पीकर अभद्रता करना पड़ा भारी, चिकित्सा अधिकारी को संभागीय आयुक्त ने किया निलंबित!-फ्रॉड और धोखेबाजो से सावधान, विदेश अध्ययन छात्रवृति के नाम पर भेज रहे है मेल!-पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने दो आधिकारियों को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित!-म.क्षे.वि.वि. कंपनी अब लेगी चक्रवृद्धि व्याज!-पत्रकार स्वास्थ एवं दुर्घटना बीमा की प्रमियम घटी, अंतिम तिथि भी बढ़ी-अबैध कॉलोनियो पर प्रभावी अंकुश के लिए कलेक्टर के सभी अनुविभागीय राजस्व आधिकारियों को निर्देश!-गंभीर आरोपों के चलते परिवहन आरक्षक निलंबित!-महाकाल की नगरी अवंतिका अनंत है, यह नगरी हर काल और हर युग में अपने गुणों ,कीर्ति और प्रसिद्धि से सदैव अलंकृत होती आ रही है।-30 सितंबर तक आधिकारियों/कर्मचारियों के अवकाश प्रतिबंधित!
Homeइंदौरबी.पी.एल. से करोड़पति बना बाबु।

बी.पी.एल. से करोड़पति बना बाबु।

बी.पी.एल. से करोड़पति बना बाबु।

इन्दौर:- संभाग के धार जिले के कुक्षी तहसील के ग्राम बड़दा के किसान  बाबूलाल पिता स्व.श्री औंकार परिहार कक्षा 8 वीं तक पढ़ाई की। आर्थिक स्थिति दयनीय होने के कारण वह खेतीबॉड़ी में ध्यान केन्द्रित किया। उन्होने 8 रूपये प्रतिदिन के मान से मजदूरी करना प्रारंभ की और 12 रूपये तक की प्रतिदिन की मजदूरी गांव में तथा इन्दौर में की है। उनके पास 13 एकड़ स्वयं की कृषि भूमि है।
धार जिले में वर्ष 2002 से 2005-06 में सफेद मूसली की खेती में पूरे प्रदेश में हब (केन्द्र) था। कृषक श्री परिवार ने वर्ष 1999 से सफेद मूसली की खेती करना आरम्भ किया। 2 एकड़ क्षेत्र में 5 क्विंटल बीज लगाया जाता है। सफेद मूसली का उत्पादन 5 से 7 गुना होता है। प्रति एकड़ लगभग 35 क्विंटल उत्पादन होता है। कुल 70 क्विंटल सफेद मूसली का उत्पादन होता है। 21 लाख रूपये की फसल आ जाती है। सभी खर्च काटकर 5 से 6 लाख रूपये प्रति एकड़ की बचत हो जाती है। इस प्रकार कुल 12 लाख रूपये की शुद्ध आय प्राप्त कर लेते है। सफेद मूसली की फसल घर बैठे ही बिक जाती है। श्री परिहार ने भारत सरकार की प्रशिक्षण संस्था शेडमेप से 3 दिवस का प्रशिक्षण वर्ष 1999 में धार में प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान वे बी.पी.एल. श्रेणी में आते थे। जड़ी-बुटी (औषधि पौधे) की खेती करके कृषि उपकरण ट्रेक्टर, कल्टीवेटर, रोटावेटर, सीड ड्रिल इत्यादि क्रय किए। स्वयं की भूमि के अलावा वर्ष का अनुबंध करके 11 एकड़ कृषि भूमि अन्य किसानों से ली है।
कृषक श्री परिहार ने 6 एकड़ में मिर्ची, 7 एकड़ में मक्का, 2 एकड़ में सफेद मूसली, साढ़े तीन एकड़ में सतावरी की सफल, 2 एकड़ में टमाटर, 3 एकड़ में भिंडी की फसल ले रहे है। मिर्ची के 52 हजार पौधे अंजड़ में स्थित गुरूकृपा नर्सरी से क्रय कर लगाए थे। यह मिर्ची के पौधे डेढ़ रूपये प्रति पौधा के मान से कुल 78 हजार रूपये के पौधे खरीदे गए थे। 180 क्विंटल मिर्ची की फसल बेची है। जिसमें 3 लाख 25 हजार रूपये प्राप्त हुए है। वर्ष भर में मिर्ची की दो फसले ली जाती है। एक फसल में 6-7 बार मिर्ची की तुड़ाई की जाती है। वर्ष भर की फसल में 22 लाख रूपये की मिर्ची का उत्पादन हो जाता है।
इस कृषक ने मिर्ची के साथ ही 42 किलो मक्का की फसल भी बोई है। मिर्ची की फसल आने के बाद मक्का की फसल आऐगी। जिससे उनकी जमीन खाली नही रहेगी और मिर्ची के तुरन्त बाद लगभग 210 क्विंटल मक्का का उत्पादन होगा। जिससे उनकी माली हालत में सुधार करने में मदद मिलेगी। इस कृषक ने साढ़े तीन एकड़ क्षेत्र में नेपाली सतावरी औषधि की खेती इसी वर्ष से कर रहे है। एक एकड़ में 12 हजार पौधे के मान से कुल 42 हजार पौधे लगाए गए है। यह पौधे उत्तरप्रदेश के बरेली जिले से बुलवाएं गए है। यह फसल 18 माह में पक जाएंगी। इस पौधे की जड़ 5 से 7 किलो ग्राम तक का होता है। एक एकड़ क्षेत्र में 25 से 35 क्विंटल सुखी जड़ प्राप्त होती है। जिसका बाजार भाव 275 रूपये से 290 रूपये प्रतिकिलो के मान से 27 हजार रूपये प्रति क्विंटल प्राप्त होगा। आज की स्थिति में 10 से 12 लाख रूपये का शुद्ध लाभ होने का अनुमान है। गिली जड़ बेचने से 12 से 15 लाख रूपये प्रति एकड़ की राशि प्राप्त होगी। जड़ छिलाई प्रोसेसिंग पर 1 लाख से डेढ़ लाख रूपये तक प्रति एकड़ का खर्च आएंगा। इसमें केवल निदाई-गुड़ाई का खर्च होता है। इसके अलावा कोई खर्चा नही है। इस फसल में गोबर व जैविक खाद का ही उपयोग किया जाता है।

इस कृषक ने 2 एकड़ क्षेत्र में गुरूकृपा नर्सरी अंजड़ से डेढ़ रूपये प्रति पौधे के मान से 13800 पौधे 20700 रूपये में पौधे लाकर टमाटर की खेती कर रहे है। इससे 500 क्विंटल टमाटर का उत्पादन होगा, जो कि 5 लाख रूपये की कीमत रखता है। इसमें सभी खर्च काटकर 3 लाख रूपये की शुद्ध आय हो जाती है। मिर्ची के तर्ज पर व्यापारियों का गांव में ही बाहर के व्यापारियों को बेची जाती है। इस कृषक ने 3 एकड़ क्षेत्र में 8 किलो भिंडी बीज कुल 27 हजार 200 रूपये में खरीदकर बोया है। दीपावली से इसका उत्पादन शुरू हो जाएगा। पूर्व की फसल से 15 से 20 हजार रूपये की आय प्राप्त की जा चुकी है।

Share With:
Rate This Article

hindustanmediadiary@gmail.com

No Comments

Leave A Comment