a
Copyright Hindustan Media Diary
धर्मकांटो के साथ नापतोल यंत्रो शत प्रतिशत सत्यापन कराये:- मंत्री गोविन्द सिंह-शराब पीकर अभद्रता करना पड़ा भारी, चिकित्सा अधिकारी को संभागीय आयुक्त ने किया निलंबित!-फ्रॉड और धोखेबाजो से सावधान, विदेश अध्ययन छात्रवृति के नाम पर भेज रहे है मेल!-पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने दो आधिकारियों को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित!-म.क्षे.वि.वि. कंपनी अब लेगी चक्रवृद्धि व्याज!-पत्रकार स्वास्थ एवं दुर्घटना बीमा की प्रमियम घटी, अंतिम तिथि भी बढ़ी-अबैध कॉलोनियो पर प्रभावी अंकुश के लिए कलेक्टर के सभी अनुविभागीय राजस्व आधिकारियों को निर्देश!-गंभीर आरोपों के चलते परिवहन आरक्षक निलंबित!-महाकाल की नगरी अवंतिका अनंत है, यह नगरी हर काल और हर युग में अपने गुणों ,कीर्ति और प्रसिद्धि से सदैव अलंकृत होती आ रही है।-30 सितंबर तक आधिकारियों/कर्मचारियों के अवकाश प्रतिबंधित!
Homeअंचलयातायात प्रबंधन एवं वृक्षारोपण के लिए कलेक्टर ने किया भ्रमण

यातायात प्रबंधन एवं वृक्षारोपण के लिए कलेक्टर ने किया भ्रमण

यातायात प्रबंधन एवं वृक्षारोपण के लिए कलेक्टर ने किया भ्रमण

ग्वालियर:- शहर में पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण का अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने रविवार को यातायात प्रबंधन एवं वृक्षारोपण के दृष्टिगत शहर का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री प्रदीप तोमर, श्रीमती पुष्पा पुषाम, नगर निगम अपर आयुक्त श्री नरोत्तम भार्गव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने वृक्षारोपण के लिए दीनदयालनगर क्षेत्र में स्थित पहाड़ियों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियो से कहा कि ग्वालियर में स्थित सभी पहाड़ियों पर वृक्षारोपण हो, इसके लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने पहाड़ियों पर अगर कहीं अतिक्रमण है, तो उसे तत्काल हटाने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने हजीरा चौराहे की यातायात व्यवस्था को ठीक करने के उद्देश्य से पुलिया नम्बर-9 के पास से वैकल्पिक मार्ग बनाने की संभावना का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक मार्ग के बन जाने से हजीरा चौराहे की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। इस वैकल्पिक मार्ग का निर्माण तत्परता से किया जाए। मार्ग के निर्माण में जो भी बाधाएं हैं, उसे हटाने का कार्य भी किया जाए।
नगर निगम द्वारा चार शहर के नाके पर यातायात को व्यस्थित करने की दृष्टि से लेफ्ट टर्न को फ्री करने का जो कार्य किया गया है, उसका अवलोकन किया और निगम द्वारा की गई कार्रवाई की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा यातायात की दृष्टि से लेफ्ट टर्न को क्लीयर करने का जो कार्य किया गया है, उससे हजीरा चौराहे पर यातायात व्यवस्थित हो सकेगा।

Share With:
Rate This Article

hindustanmediadiary@gmail.com

No Comments

Leave A Comment