a
Copyright Hindustan Media Diary
4लाख 50हजार साईकिल मिलेंगी छात्र/छात्राओं को!-धर्मकांटो के साथ नापतोल यंत्रो शत प्रतिशत सत्यापन कराये:- मंत्री गोविन्द सिंह-शराब पीकर अभद्रता करना पड़ा भारी, चिकित्सा अधिकारी को संभागीय आयुक्त ने किया निलंबित!-फ्रॉड और धोखेबाजो से सावधान, विदेश अध्ययन छात्रवृति के नाम पर भेज रहे है मेल!-पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने दो आधिकारियों को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित!-म.क्षे.वि.वि. कंपनी अब लेगी चक्रवृद्धि व्याज!-पत्रकार स्वास्थ एवं दुर्घटना बीमा की प्रमियम घटी, अंतिम तिथि भी बढ़ी-अबैध कॉलोनियो पर प्रभावी अंकुश के लिए कलेक्टर के सभी अनुविभागीय राजस्व आधिकारियों को निर्देश!-गंभीर आरोपों के चलते परिवहन आरक्षक निलंबित!-महाकाल की नगरी अवंतिका अनंत है, यह नगरी हर काल और हर युग में अपने गुणों ,कीर्ति और प्रसिद्धि से सदैव अलंकृत होती आ रही है।
Homeअंचलसूत्रसेवा के तहत  चलाई जा रही बसों का फायदा शहर की जनता को ज्यादा से ज्यादा मिले:- शेजवलकर

सूत्रसेवा के तहत  चलाई जा रही बसों का फायदा शहर की जनता को ज्यादा से ज्यादा मिले:- शेजवलकर

सूत्रसेवा के तहत  चलाई जा रही बसों का फायदा शहर की जनता को ज्यादा से ज्यादा मिले:- शेजवलकर

ग्वालियर:-  स्मार्ट सिटी परियोजना से शहरवासियों को जोड़ा जाए। शहर के बुद्धिजीवियों से स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सुझाव लिए जाएं । समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद कार्यक्रम कर स्मार्ट सिटी के कार्यों को गति प्रदान की जाए। स्मार्ट सिटी के तहत एबीडी क्षेत्र के बाहर किस तरह से विकास कार्य संभव हो सकते हैं। इसका प्रस्ताव तैयार किया जाए। यह बात क्षेत्रीय सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने स्मार्ट सिटी एडवाइजरी फोरम की बैठक में कही।
बैठक में प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, विधायक श्री मुन्नालाल गोयल, कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी, निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन, पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन सहित एडवाइजरी कमेटी के सदस्य, सीईओ स्मार्ट सिटी श्री महिप तेजस्वी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
सांसद श्री शेजवलकर ने स्मार्ट सिटी परियोजना की सलाहकार समिति की बैठक में कहा कि स्मार्ट सिटी के द्वारा शहर और शहर के बाहर सूत्रसेवा के तहत  चलाई जा रही बसों का फायदा शहर की जनता को ज्यादा से ज्यादा मिले, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने शहर में चल रहे अन्य विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जो विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें जनप्रतिनिधियों को दिखाकर शहर की जनता को जल्द से जल्द समर्पित किए जाएं। साथ ही जो परियोजनाएं गतिशील हैं, उनका एक रोडमैप बनाकर समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।


प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत एडीबी क्षेत्र के साथ ही पेन सिटी क्षेत्र में भी विकास के कार्य किए जाना चाहिए। इसके लिए आवश्यक हो तो प्रस्ताव तैयार कर उस पर निर्णय कराया जाए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत स्मार्ट क्लास की जो परियोजना है, उसमे एक क्लास के साथ ही पूरे स्कूल को स्मार्ट स्कूल में किस प्रकार बनाया जाये इस पर कार्य किया जाना चाहिये।
नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन ने बताया कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत ग्वालियर में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। एबीडी क्षेत्र बाडे पर कार्य करने के साथ-साथ पेन सिटी के तहत एबीडी क्षेत्र के बाहर भी कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यातायात प्रबंधन के लिये बस स्टेण्ड निर्माण के कार्य को भी तेजी से करने का कार्य किया जायेगा।
स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री महिप तेजस्वी ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत ग्वालियर में किए जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 11 मॉड्यूल्स पर 89 प्रोजेक्टों पर कार्य किया जाना है। इनमें क्षेत्र आधारित विकास, एबीडी क्षेत्र के 8 मॉड्यूल पर 54 प्रोजेक्टों में 1.611 करोड़ रूपए तथा सम्पूर्ण शहर विकास (पेन सिटी) के तीन मॉड्यूल पर 35 प्रोजेक्टों में 532 करोड़ रूपए के कार्य किए जायेंगे। परियोजना के तहत जिन क्षेत्रों में कार्य किया जाना है, उनमें हैरीटेज एवं कल्चरर, मोबिलिटी, हाउसिंग, सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सस्टेनबिलिटी, रिक्रेशन और सोशल अपग्रेडेशन, टेक्नोलॉजी, इकोनोमिक डेवलपमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर एवं इंटेलिजेंट ऑपरेशंस कंट्रोल यूनिट शामिल हैं। बैठक में श्री महिप तेजस्वी ने प्रजेण्टेशन के माध्यम से बैठक में उपस्थित सदस्यो को स्मार्ट सिटी के तहत किए जाने वाले विकास कार्यों की सिलसिलेवार रूप से जानकारी दी।

Share With:
Rate This Article

hindustanmediadiary@gmail.com

No Comments

Leave A Comment