a
Copyright Hindustan Media Diary
4लाख 50हजार साईकिल मिलेंगी छात्र/छात्राओं को!-धर्मकांटो के साथ नापतोल यंत्रो शत प्रतिशत सत्यापन कराये:- मंत्री गोविन्द सिंह-शराब पीकर अभद्रता करना पड़ा भारी, चिकित्सा अधिकारी को संभागीय आयुक्त ने किया निलंबित!-फ्रॉड और धोखेबाजो से सावधान, विदेश अध्ययन छात्रवृति के नाम पर भेज रहे है मेल!-पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने दो आधिकारियों को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित!-म.क्षे.वि.वि. कंपनी अब लेगी चक्रवृद्धि व्याज!-पत्रकार स्वास्थ एवं दुर्घटना बीमा की प्रमियम घटी, अंतिम तिथि भी बढ़ी-अबैध कॉलोनियो पर प्रभावी अंकुश के लिए कलेक्टर के सभी अनुविभागीय राजस्व आधिकारियों को निर्देश!-गंभीर आरोपों के चलते परिवहन आरक्षक निलंबित!-महाकाल की नगरी अवंतिका अनंत है, यह नगरी हर काल और हर युग में अपने गुणों ,कीर्ति और प्रसिद्धि से सदैव अलंकृत होती आ रही है।
Homeभोपाल896 करोड़ से बनेंगे 15 फ्लाई ओवर ब्रिज एवं रेलवे ओवर ब्रिज:- गोपाल भार्गव

896 करोड़ से बनेंगे 15 फ्लाई ओवर ब्रिज एवं रेलवे ओवर ब्रिज:- गोपाल भार्गव

896 करोड़ से बनेंगे 15 फ्लाई ओवर ब्रिज एवं रेलवे ओवर ब्रिज:- गोपाल भार्गव

भोपाल:- लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने बताया कि प्रदेश में सेतु बंधन योजना में 896 करोड़ रूपये की लागत से 15 फ्लाई ओवर तथा रेलवे ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड  अविनाश लवानिया ने बताया कि इस योजना के तहत 4 फ्लाई ओवर इंदौर शहर में, दो फ्लाई ओवर भोपाल शहर में, दो फ्लाई ओवर सागर में तथा धार, छतरपुर, विदिशा, ग्वालियर और खंडवा में एक एक फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। साथ ही भोपाल और सिवनी में एक एक रेलवे ओवरब्रिज भी बनाए जाने है। उन्होंने बताया कि इंदौर में 58 लाख 80 हजार रूपये से देवास नाका सर्किल से इंदौर सिटी तक, 69 करोड़ 69 लाख से सत्य साई पर 6 लेन ओवर ब्रिज, 72 करोड़ 12 लाख रूपये की लागत से क्रिस्टल आईटी पार्क चौराहे पर 6 लेन ओवर ब्रिज, 68 करोड़ 44 लाख रूपये की लागत से इंदौर शहर में मुरवाखेडी चौराहे पर 6 लेन ओवर ब्रिज, बनाए जायेंगे। वहीं भोपाल में 68 करोड़ 60 लाख रूपये से करोंद चौराहे से अयोध्या बायपास तक 51 करोड़ 45 लाख रूपये से भोपाल हाट व्यापम चौराहे से 6 नंबर तक फ्लाई ओवर बनाया जाएगा।

सागर शहर में 36 करोड़ रूपये से मकरोनिया चौराहे पर फ्लाई ओवर तथा 38 करोड़ रूपये से गढ़ाकोटा में सागर दमोह रोड से सोनार नदी से गडेरी नदी तक फ्लाई ओवर बनाया जाएगा। इसके साथ ही धार शहर में 45 करोड़ 22 लाख रूपये से इडोरमा चौराहे घाटा बिल्लौद मार्ग (श्रीराम मंदिर के पास) फोर लेन फ्लाई ओवर, विदिशा शहर में बंटी नगर से अरिहंत विहार नगर तक 59 करोड़ 57 लाख रूपये से 2 लेन फ्लाई ओवर, छतरपुर शहर में 65 करोड़ 17 लाख से आकाशवाणी तिराह से महोवा रोड तक, खंडवा शहर में 51 करोड़ 45 लाख रूपये की लागत से गणेश गौ शाला से जूनी इंदौर लेन तक, ग्वालियर शहर में कंपू बस स्टेंड से महाराज बाड़ तक 61 करोड़ 25 लाख रूपये से बनाए जाएंगे। इनकी स्वीकृति सी.आर.आई.एफ मद से प्रदान की जा चुकी है।

दो रेलवे ओवर ब्रिज भी  बनाए जाना है इसमें 36 करोड़ 44 लाख रूपये की लागत से भोपाल में छोला रोड काजी परेड से अयोध्या बायपास तथा 126 करोड़ रूपये से सिवनी शहर में एनएच 7 पर रेलवे ओवर ब्रिज बनाए जाने की अनुमति भी प्रदान कर दी गई है।

Share With:
Rate This Article

hindustanmediadiary@gmail.com

No Comments

Leave A Comment