a
Copyright Hindustan Media Diary
धर्मकांटो के साथ नापतोल यंत्रो शत प्रतिशत सत्यापन कराये:- मंत्री गोविन्द सिंह-शराब पीकर अभद्रता करना पड़ा भारी, चिकित्सा अधिकारी को संभागीय आयुक्त ने किया निलंबित!-फ्रॉड और धोखेबाजो से सावधान, विदेश अध्ययन छात्रवृति के नाम पर भेज रहे है मेल!-पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने दो आधिकारियों को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित!-म.क्षे.वि.वि. कंपनी अब लेगी चक्रवृद्धि व्याज!-पत्रकार स्वास्थ एवं दुर्घटना बीमा की प्रमियम घटी, अंतिम तिथि भी बढ़ी-अबैध कॉलोनियो पर प्रभावी अंकुश के लिए कलेक्टर के सभी अनुविभागीय राजस्व आधिकारियों को निर्देश!-गंभीर आरोपों के चलते परिवहन आरक्षक निलंबित!-महाकाल की नगरी अवंतिका अनंत है, यह नगरी हर काल और हर युग में अपने गुणों ,कीर्ति और प्रसिद्धि से सदैव अलंकृत होती आ रही है।-30 सितंबर तक आधिकारियों/कर्मचारियों के अवकाश प्रतिबंधित!
Homeअंचलग्वालियरकलेक्टर की बड़ी कार्यवाही, 19 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस।

कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही, 19 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस।

कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही, 19 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस।

ग्वालियर:- सीएम हैल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के प्रति उदासीनता व लापरवाही बरत रहे अधिकारियों के खिलाफ कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह  ने सख्त रवैया अपनाते हुए  19 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। संपदा अधिकारी साडा  नवल सिंह राजपूत, सीडीपीओ डबरा श्रीमती बबीता धाकड़, प्राचार्य पॉलीटेक्निक कॉलेज  शशि विकसित, एपीटीओ राजस्व नगर निगम  शैलेन्द्र चौहान, सहायक प्रबंधक विद्युत डबरा  एस के शुक्ला, सहायक पंजीयक उद्योग नीति व निवेश प्रोत्साहन  एच जे कुर्रेशी, उप प्रबंधक विद्युत  एम सी गुप्ता, नायब तहसीलदार मोहना  रामप्रसाद बरेलिया, जोनल ऑफीसर नगर निगम  रवि गोडिया, संपदा अधिकारी गृह निर्माण मण्डल  कौशलेंद्र चतुर्वेदी, कार्यपालन यंत्री प्रदूषण नियंत्रण मण्डल  आर के रोहितास, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम  अशोक खरे, भवन अधिकारी नगर निगम  वीरेन्द्र शाक्य, जोनल ऑफीसर सिविल नगर निगम  अनिल श्रीवास्तव, संपदा अधिकारी विकास प्राधिकरण  उमेश चंद कौरव, तहसीलदार घाटीगांव  सुरेश यादव, सहायक यंत्री सीवेज नगर निगम  हेमंत शर्मा, प्रभारी सहायक यंत्री पेयजल नगर निगम  संदीप श्रीवास्तव व मुख्य नगर पालिका अधिकारी  प्रदीप सिंह भदौरिया शामिल हैं।

गौरतलब है कि एल 1 लेवल के इन अधिकारियों द्वारा सीएम हैल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों को अटेण्ड नहीं किया गया है, जिससे शिकायतें अगले स्तर पर अंतरित हुईं हैं।  इन अधिकारियों की उदासीनता की वजह से शिकायतों के निराकरण में अनावश्यक देरी हो रही है। कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों के इस रवैये को गंभीरता से लेते हुए सभी को अलग अलग नोटिस जारी कर जवाब मांगे हैं।

Share With:
Rate This Article

hindustanmediadiary@gmail.com

No Comments

Leave A Comment