a
Copyright Hindustan Media Diary
धर्मकांटो के साथ नापतोल यंत्रो शत प्रतिशत सत्यापन कराये:- मंत्री गोविन्द सिंह-शराब पीकर अभद्रता करना पड़ा भारी, चिकित्सा अधिकारी को संभागीय आयुक्त ने किया निलंबित!-फ्रॉड और धोखेबाजो से सावधान, विदेश अध्ययन छात्रवृति के नाम पर भेज रहे है मेल!-पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने दो आधिकारियों को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित!-म.क्षे.वि.वि. कंपनी अब लेगी चक्रवृद्धि व्याज!-पत्रकार स्वास्थ एवं दुर्घटना बीमा की प्रमियम घटी, अंतिम तिथि भी बढ़ी-अबैध कॉलोनियो पर प्रभावी अंकुश के लिए कलेक्टर के सभी अनुविभागीय राजस्व आधिकारियों को निर्देश!-गंभीर आरोपों के चलते परिवहन आरक्षक निलंबित!-महाकाल की नगरी अवंतिका अनंत है, यह नगरी हर काल और हर युग में अपने गुणों ,कीर्ति और प्रसिद्धि से सदैव अलंकृत होती आ रही है।-30 सितंबर तक आधिकारियों/कर्मचारियों के अवकाश प्रतिबंधित!
Homeभोपालमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर शासकीय कर्मचारियों/अधिकारियों का होगा सम्मान, देखें किसे मिलेगा पुरस्कार?

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर शासकीय कर्मचारियों/अधिकारियों का होगा सम्मान, देखें किसे मिलेगा पुरस्कार?

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर शासकीय कर्मचारियों/अधिकारियों का होगा सम्मान, देखें किसे मिलेगा पुरस्कार?

भोपाल:- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश के 67 स्थापना दिवस को जन उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। प्रदेशवासियों के साथ मिल कर हम सब आगामी स्थापना दिवस तक  लक्ष्य तय कर उन्हें प्राप्त करने का संकल्प लेंगे। प्रदेश में विकास के क्षेत्र में कई उपलब्धियां अर्जित की हैं। साथ ही हमारी परंपरा, जीवन मूल्यों और संस्कारों पर केंद्रित कई कार्यक्रम भी आयोजित हुए हैं। नर्मदा सेवा यात्रा, एकात्म यात्राएं, अमर क्रांतिकारी शहीदों के स्मारकों का निर्माण  प्रमुख हैं। साथ ही श्री महाकाल लोक के रूप में अद्भुत रचना हुई है। प्रदेश के 67वें स्थापना दिवस पर एक से सात नवम्बर तक रचनात्मक गतिविधियां संचालित की जाएंगी। यह गतिविधियां पुण्य सलिला नर्मदा जी और महाकाल महालोक पर केन्द्रित होंगी। मुख्यमंत्री  निवास कार्यालय पर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह के संबंध में बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस पर जन सेवा अभियान में चिन्हित पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र तथा अन्य लाभ वितरण के लिए सभी जिलों में कार्यक्रम किए जाएंगे। प्रदेश के 52 जिलों में लगभग 50 लाख पात्र हितग्राही कार्यक्रम से जुड़ेंगे। श्री चौहान ने कहा कि स्थापना दिवस पर कार्यक्रमों की श्रंखला एक नवम्बर को सभी जिलों में जन अभियान परिषद के सहयोग से प्रभात फेरी निकाली जायेंगी। दोपहर एक बजे सभी जिलों में जन सेवा अभियान स्वीकृति पत्र और अन्य लाभों के वितरण का कार्यक्रम होगा। शाम को लाल परेड ग्राउंड में पार्श्व गायक जुबीन नौटियाल की प्रस्तुति होगी। वहीं दो नवम्बर को सभी जिलों में लाडली लक्ष्मी योजना की लाडलियों और उनके माता पिता के सम्मेलन किए जाएंगे। तीन नवम्बर को सभी जिलों में स्वच्छता गतिविधियां और महत्वपूर्ण स्थलों पर 67 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। साथ ही ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं और व्यंजन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। चार नवम्बर को “एक जिला एक उत्पाद” पर प्रदेश के सभी जिलों में गतिविधियां संचालित होंगी। पांच नवम्बर को प्रदेश के गौरव पर केंद्रित नाटक, लोक नृत्य और जननायकों पर केन्द्रित प्रतियोगिताएं होगी। छह नवम्बर को सभी जिलों में पौध रोपण, जल संरक्षण, ऊर्जा की बचत और पर्यावरण पर केंद्रित गतिविधियां होंगी।

इसी श्रंखला में 7 नवम्बर को सभी जिला मुख्यालय और राज्य स्तर पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होंगे। इसमें स्थापना दिवस के संदर्भ में हुई प्रतियोगिताओं और खेल गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। जन सेवा अभियान में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों का सम्मान और पुरस्कार वितरण भी सभी जिला मुख्यालय पर होगा। साथ ही सांस्कृतिक गतिविधियां भी होंगी, जिनमें स्थानीय परिवेश की सांस्कृतिक गतिविधियों को विशेष रूप से शामिल किया जाएगा।

Share With:
Rate This Article

hindustanmediadiary@gmail.com

No Comments

Leave A Comment