a
Copyright Hindustan Media Diary
4लाख 50हजार साईकिल मिलेंगी छात्र/छात्राओं को!-धर्मकांटो के साथ नापतोल यंत्रो शत प्रतिशत सत्यापन कराये:- मंत्री गोविन्द सिंह-शराब पीकर अभद्रता करना पड़ा भारी, चिकित्सा अधिकारी को संभागीय आयुक्त ने किया निलंबित!-फ्रॉड और धोखेबाजो से सावधान, विदेश अध्ययन छात्रवृति के नाम पर भेज रहे है मेल!-पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने दो आधिकारियों को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित!-म.क्षे.वि.वि. कंपनी अब लेगी चक्रवृद्धि व्याज!-पत्रकार स्वास्थ एवं दुर्घटना बीमा की प्रमियम घटी, अंतिम तिथि भी बढ़ी-अबैध कॉलोनियो पर प्रभावी अंकुश के लिए कलेक्टर के सभी अनुविभागीय राजस्व आधिकारियों को निर्देश!-गंभीर आरोपों के चलते परिवहन आरक्षक निलंबित!-महाकाल की नगरी अवंतिका अनंत है, यह नगरी हर काल और हर युग में अपने गुणों ,कीर्ति और प्रसिद्धि से सदैव अलंकृत होती आ रही है।
Homeअंचलग्वालियरअटल जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर, अटल म्यूजियम एवं अटल स्कूल का निरीक्षण किया निगमायुक्त ने।

अटल जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर, अटल म्यूजियम एवं अटल स्कूल का निरीक्षण किया निगमायुक्त ने।

अटल जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर, अटल म्यूजियम एवं अटल स्कूल का निरीक्षण किया निगमायुक्त ने।

ग्वालियर:- भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेई की चतुर्थ पुण्यतिथि पर निगमायुक्त  किशोर कन्याल ने महाराज बाड़ा स्थित गोरखी परिसर में अटल जी की यादों को संजोए अटल म्यूजियम पर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की।  निगमायुक्त  किशोर कन्याल ने अटल म्यूजियम सहित अटल मेमोरियल स्कूल का निरीक्षण भी किया और अटल म्यूजियम को जल्द से जल्द आम लोगो के लिए खोलने के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। श्री कन्याल ने कहा कि इस स्कूल की ग्वालियर ही नही बल्कि पूरे मध्यप्रदेश में एक पहचान है, इस स्कूल के साथ अटल जी का नाम भी जुडा है जो इसे और खास बनाता है। श्री कन्याल ने स्कूल की साफ सफाई सहित स्कूल के रख रखाव के लिए स्कूल प्राचार्य को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।


अधिकारियों द्वारा अटल म्यूजियम के बारे में निगमायुक्त को विस्तार से जानकारी दी गई। श्री कन्याल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अटल म्यूजियम के लिए पर्यटन संस्थान से ट्रेंड गाइड रखे जाए ताकि सैलानियों को इस म्यूजियम के बारे में सही जानकारी मिल सके। श्री कन्याल ने अटल म्यूजियम के तहत बनाई गई विभिन्न गैलरियां जिसमे डार्क रुम, पोयट्री रुम, साइंस रुम व पेंटिंग रुम सहित अन्य गैलरियों का भी अवलोकन कर म्यूजियम की सराहना की।

Share With:
Rate This Article

hindustanmediadiary@gmail.com

No Comments

Leave A Comment