a
Copyright Hindustan Media Diary
धर्मकांटो के साथ नापतोल यंत्रो शत प्रतिशत सत्यापन कराये:- मंत्री गोविन्द सिंह-शराब पीकर अभद्रता करना पड़ा भारी, चिकित्सा अधिकारी को संभागीय आयुक्त ने किया निलंबित!-फ्रॉड और धोखेबाजो से सावधान, विदेश अध्ययन छात्रवृति के नाम पर भेज रहे है मेल!-पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने दो आधिकारियों को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित!-म.क्षे.वि.वि. कंपनी अब लेगी चक्रवृद्धि व्याज!-पत्रकार स्वास्थ एवं दुर्घटना बीमा की प्रमियम घटी, अंतिम तिथि भी बढ़ी-अबैध कॉलोनियो पर प्रभावी अंकुश के लिए कलेक्टर के सभी अनुविभागीय राजस्व आधिकारियों को निर्देश!-गंभीर आरोपों के चलते परिवहन आरक्षक निलंबित!-महाकाल की नगरी अवंतिका अनंत है, यह नगरी हर काल और हर युग में अपने गुणों ,कीर्ति और प्रसिद्धि से सदैव अलंकृत होती आ रही है।-30 सितंबर तक आधिकारियों/कर्मचारियों के अवकाश प्रतिबंधित!
Homeभोपालपाकिस्तानी शरणार्थियों को सौंपे नागरिकता प्रमाण पत्र।

पाकिस्तानी शरणार्थियों को सौंपे नागरिकता प्रमाण पत्र।

पाकिस्तानी शरणार्थियों को सौंपे नागरिकता प्रमाण पत्र।

भोपाल:-  गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सिन्धु भवन में 19 पाकिस्तानी शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि नागरिकता का मिलना सभी के लिए गौरव का पल है। देश के सक्षम नेतृत्व के कारण पाकिस्तानी प्रताड़ना से पीड़ित और शोषित शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रदान किया जाना संभव हो सका है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि सिन्धी समाज ने व्यवसाय को एक अलग ही दिशा प्रदान की है। सिन्धी समाज के संस्कार और सहकार की भावना सभी के लिए प्रेरणा दाई है। उनमें परस्पर मदद की भावना कूट कूट कर भरी होती है। सभी सहयोग के लिए न केवल सदैव तत्पर रहते हैं, अपितु हरसंभव सहयोग भी करते हैं।

पाकिस्तान से आए 19 शरणार्थियों ने भारतीय नागरिकता प्राप्त होने पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री  अमित शाह जिंदाबाद के नारे लगाए। उन्होंने मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का भी आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में एडीजी श्री अशोक अवस्थी सहित अधिकारी और सिन्धी समाज के  दुर्गेश केसवानी,  जयपाल सचदेव,  राजेन्द्र मनवानी,  मनोज आदि मौजूद थे।

Share With:
Rate This Article

hindustanmediadiary@gmail.com

No Comments

Leave A Comment