a
Copyright Hindustan Media Diary
4लाख 50हजार साईकिल मिलेंगी छात्र/छात्राओं को!-धर्मकांटो के साथ नापतोल यंत्रो शत प्रतिशत सत्यापन कराये:- मंत्री गोविन्द सिंह-शराब पीकर अभद्रता करना पड़ा भारी, चिकित्सा अधिकारी को संभागीय आयुक्त ने किया निलंबित!-फ्रॉड और धोखेबाजो से सावधान, विदेश अध्ययन छात्रवृति के नाम पर भेज रहे है मेल!-पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने दो आधिकारियों को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित!-म.क्षे.वि.वि. कंपनी अब लेगी चक्रवृद्धि व्याज!-पत्रकार स्वास्थ एवं दुर्घटना बीमा की प्रमियम घटी, अंतिम तिथि भी बढ़ी-अबैध कॉलोनियो पर प्रभावी अंकुश के लिए कलेक्टर के सभी अनुविभागीय राजस्व आधिकारियों को निर्देश!-गंभीर आरोपों के चलते परिवहन आरक्षक निलंबित!-महाकाल की नगरी अवंतिका अनंत है, यह नगरी हर काल और हर युग में अपने गुणों ,कीर्ति और प्रसिद्धि से सदैव अलंकृत होती आ रही है।
Homeअंचलतारामंडल के माध्यम से आकाश गंगा के बारे में जान सकेंगे शहरवासी:- श्रीमती जयति सिंह

तारामंडल के माध्यम से आकाश गंगा के बारे में जान सकेंगे शहरवासी:- श्रीमती जयति सिंह

तारामंडल के माध्यम से आकाश गंगा के बारे में जान सकेंगे शहरवासी:- श्रीमती जयति सिंह

ग्वालियर:-  आमलोगों तक अंचल में स्थित घरोहरो की जानकारी पहुंचाने के उदेश्य से स्मार्ट सिटी ग्वालियर द्वारा महाराज बाडे के पास बनाये गये डिजीटल संग्रहालय को सैलानियो द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही जल्द ही इसी परिसर में बनने वाले तारामंडल का भी सैलानी लाभ ले सकेगे। तारामंडल का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है और जल्द ही यह  आम लोगो के लिये खोला  जायेगा। स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह नें जानकारी देते हुये बताया कि महाराज बाडा स्थित गोऱखी परिसर में बने डिजीटल संग्रहालय के साथ ही अब शहरवासी जल्द ही आकाशगंगा की सैर कर सकेगे। संग्रहालय में तारामंडल को बनाने का कार्य पूर्ण हो चुका है और जल्द ही इसमे मुख्य प्रोजेक्टर को लगाकर तारामंडल को शहरवासियो के लिये खोल दिया जायेगा। इस तारामंडल में प्रोजेक्टर के माध्यम से तारामंडल को दिखाया जाएगा और उसमे भ्रमण करने वाले गृहों की जानकारी भी दी जायेगी। जहाँ पर शहरवासी आकाश गंगा के बारे में जानेगे। तारामंडल के माध्यम से शहरवासी खगोलीय घटनाक्रम को डिजीटल फार्म में देखने के साथ साथ उनके बारे में विस्तृत जानकारी भी ले सकेगे।

श्रीमती सिंह नें जानकारी देते हुये बताया कि इस तारामंडल में मुख्य भाग के साथ विभिन्न गैलरिया भी बनाई गई है, जिनके द्वारा यहाँ आने वाले सैलानियो को अंतरिक्ष और खगोलीय शास्त्र और इससे जुडे साइंटिस्टो के बारे में विस्तार से डिजीटल फाँर्म में जानने औऱ समझने का भी मौका मिलेगा। उन्होंने नें बताया कि इस तारामंडल को ग्वालियर के पर्यटन मानचित्र में एक अहम बिंदु के रूप में माना जा रहा है। ग्वालियर संभाग व बुंदेलखंड क्षेत्र में यह अपनी तरह का पहला तारामंडल होगा तथा स्कूल के छात्रों को शिक्षित करने में भी अपनी मह्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
5 कक्षो के माध्यम से सैलानी अंतरिक्ष औऱ इससे जुडी  जानकारी को देख-जान सकेगे।
1. ब्रहमांड और सौरमंडल गैलरी – इस गैलरी में ब्रहमांड के सृजन से लेकर वर्तमान खगोलीय स्थिती को विस्तृत रुप से दर्शाया गया है।
2. इसरो (इंडियन स्पेश रिसर्च आर्गेनाइजेशन) गैलरी – इस गैलरी में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संघटन द्वारा किये गये कार्यो व अनुसंधानो का विवरण दिया गया है। साथ ही इसरो संस्थान की प्रमुख उपलब्धियो को भी डिजीटल माध्यम से दर्शाया गया है।
3. हाँल आँफ फेम गैलरी – इस गैलरी में अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वैज्ञानिको के बारे में विस्तार से बताया गया है।
4. अंर्तराष्ट्रीय स्पेस गैलरी – इस गैलरी में वेश्विक स्तर पर किये जा रहे विभिन्न अनुसंधान, कार्य तथा मिशन इत्यादी के बारे में जानकारी प्रदान की गई है इसके अलावा अंर्तराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से संबंधित जानकारी को विस्तार पूर्वक दर्शाया गया है।
5. अंतरिक्ष विज्ञान में भारतीय योगदान गैलरी – इस गैलरी में नक्षत्र, प्राचीन अंतरिक्ष खगोलशास्त्र के भारतीय योगदान और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।

Share With:
Rate This Article

hindustanmediadiary@gmail.com

No Comments

Leave A Comment