a
Copyright Hindustan Media Diary
4लाख 50हजार साईकिल मिलेंगी छात्र/छात्राओं को!-धर्मकांटो के साथ नापतोल यंत्रो शत प्रतिशत सत्यापन कराये:- मंत्री गोविन्द सिंह-शराब पीकर अभद्रता करना पड़ा भारी, चिकित्सा अधिकारी को संभागीय आयुक्त ने किया निलंबित!-फ्रॉड और धोखेबाजो से सावधान, विदेश अध्ययन छात्रवृति के नाम पर भेज रहे है मेल!-पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने दो आधिकारियों को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित!-म.क्षे.वि.वि. कंपनी अब लेगी चक्रवृद्धि व्याज!-पत्रकार स्वास्थ एवं दुर्घटना बीमा की प्रमियम घटी, अंतिम तिथि भी बढ़ी-अबैध कॉलोनियो पर प्रभावी अंकुश के लिए कलेक्टर के सभी अनुविभागीय राजस्व आधिकारियों को निर्देश!-गंभीर आरोपों के चलते परिवहन आरक्षक निलंबित!-महाकाल की नगरी अवंतिका अनंत है, यह नगरी हर काल और हर युग में अपने गुणों ,कीर्ति और प्रसिद्धि से सदैव अलंकृत होती आ रही है।
Homeअंचलसंगीत सम्राट तानसेन की जन्मस्थली पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगी:- कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह

संगीत सम्राट तानसेन की जन्मस्थली पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगी:- कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह

संगीत सम्राट तानसेन की जन्मस्थली पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगी:- कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह

ग्वालियर:-  संगीत सम्राट तानसेन की जन्मस्थली बेहट में शिव मंदिर परिसर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जायेगा। विश्व भर में संगीत सम्राट तानसेन की जन्मस्थली बेहट प्रसिद्ध है। प्राकृतिक दृष्टि से भी यह परिसर बहुत ही सुंदर और रमणीक है। परिसर के पास से ही निकलने वाली झिलमिल नदी इस स्थल को और आकर्षण का केन्द्र बनाती है। बेहट के इस परिसर को बेहतर बनाने के लिये एक विस्तृत प्लान तैयार करने के निर्देश कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने संबंधित अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने शुक्रवार को बेहट क्षेत्र का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों का अवलोकन करने के साथ-साथ संगीत सम्राट तानसेन की जन्मस्थली और साधना स्थली का भी अवलोकन किया। बेहट के प्राचीन शिव मंदिर में पूजा करने के पश्चात उन्होंने सम्पूर्ण परिसर का अवलोकन किया। परिसर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिये उन्होंने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजीव मिश्रा को निर्देश दिए हैं कि इस परिसर को विकसित करने के लिये एक कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करें।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि परिसर के पास से ही निकलने वाली झिलमिल नदी को भी और आकर्षण का केन्द्र बनाने के लिये कार्य योजना में आवश्यक कार्य जोड़े जाएं। इसके साथ ही सम्पूर्ण परिसर को व्यवस्थित करने के साथ-साथ हरा-भरा बनाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस मौके पर परिसर में पाँच पौधों का रोपण भी किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्रीमती पुष्पा पुषाम, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजीव मिश्रा, तहसीलदार सुश्री मधुलिका सिंह, सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

मंदिर के पुजारी ने कलेक्टर को बताई तानसेन की गाथा
कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह जब संगीत सम्राट तानसेन की जन्मस्थली बेहट में शिव मंदिर परिसर पहुँचे तो मंदिर के वयोवृद्ध पुजारी श्री रामप्रसाद ने मंदिर के तिरछे होने के साथ-साथ तानसेन के संबंध में रोचक जानकारी दी। पुजारी ने बताया कि तिरछे मंदिर के पास लगे पेड़ भी अनेकों वर्ष पुराने हैं। मंदिर के साथ-साथ पेड़ भी तिरछे दिखाई देते हैं। पुजारी ने यह भी बताया कि तानसेन की जन्मस्थली बेहट में वर्ष भर देश-विदेश के संगीतकार आते हैं और दर्शन कर संगीत सम्राट तानसेन के प्रति श्रृद्धांजलि अर्पित करते हैं।
बेहट की गौशाला का अवलोकन
कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बेहट में पंचायत के द्वारा 27 लाख 62 हजार रूपए की लागत से निर्मित की गई गौशाला का भी अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गौशाला बनकर तैयार हो गई है। एक सप्ताह के अंदर इसमें गायों को रखने का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किया जाए। इसके साथ ही गौशाला में भी छोटी-छोटी कमियां हैं उसे भी तत्काल दूर किया जाए। गायों की देखरेख के लिये ग्रामीणों की सहभागिता भी ली जाना चाहिए।


तालाब निर्माण का अवलोकन
कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बेहट भ्रमण के दौरान जनपद पंचायत के माध्मय से निर्मित किए जा रहे तालाब निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराने के लिये तैयार किए जा रहे तालाब निर्माण में लगे श्रमिकों से भी उन्होंने चर्चा की। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजीव मिश्रा को निर्देशित किया कि जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिये अधिक से अधिक तालाब निर्माण के कार्य ग्रामीण क्षेत्रो में किए जाएं। सभी गाँवों में स्वरोजगार के लिये निर्माण कार्यों के माध्यम से ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए।
कलेक्टर श्री सिंह ने तालाब निर्माण स्थल के समीप पड़ी खुली भूमि पर वृहद वृक्षारोपण करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही सभी गाँवों में अधिक से अधिक वृक्षारोपण के कार्य को कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा पर्यावरण संरक्षण के लिये जनभागीदारी से भी अधिक से अधिक वृक्षारोपण हो, इसके लिये जन जागृति अभियान भी ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जाए।

Share With:
Rate This Article

hindustanmediadiary@gmail.com

No Comments

Leave A Comment