a
Copyright Hindustan Media Diary
धर्मकांटो के साथ नापतोल यंत्रो शत प्रतिशत सत्यापन कराये:- मंत्री गोविन्द सिंह-शराब पीकर अभद्रता करना पड़ा भारी, चिकित्सा अधिकारी को संभागीय आयुक्त ने किया निलंबित!-फ्रॉड और धोखेबाजो से सावधान, विदेश अध्ययन छात्रवृति के नाम पर भेज रहे है मेल!-पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने दो आधिकारियों को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित!-म.क्षे.वि.वि. कंपनी अब लेगी चक्रवृद्धि व्याज!-पत्रकार स्वास्थ एवं दुर्घटना बीमा की प्रमियम घटी, अंतिम तिथि भी बढ़ी-अबैध कॉलोनियो पर प्रभावी अंकुश के लिए कलेक्टर के सभी अनुविभागीय राजस्व आधिकारियों को निर्देश!-गंभीर आरोपों के चलते परिवहन आरक्षक निलंबित!-महाकाल की नगरी अवंतिका अनंत है, यह नगरी हर काल और हर युग में अपने गुणों ,कीर्ति और प्रसिद्धि से सदैव अलंकृत होती आ रही है।-30 सितंबर तक आधिकारियों/कर्मचारियों के अवकाश प्रतिबंधित!
Homeभोपाल” में हूं अभिमन्यु” की तर्ज पर ” आओ लड़कों को सिखाए” जागरूकता अभियान, महिला पुलिस को 250 दोपहिया वाहनों की चाबी सौंपेंगे मुख्यमंत्री।

” में हूं अभिमन्यु” की तर्ज पर ” आओ लड़कों को सिखाए” जागरूकता अभियान, महिला पुलिस को 250 दोपहिया वाहनों की चाबी सौंपेंगे मुख्यमंत्री।

” में हूं अभिमन्यु” की तर्ज पर ” आओ लड़कों को सिखाए” जागरूकता अभियान, महिला पुलिस को 250 दोपहिया वाहनों की चाबी सौंपेंगे मुख्यमंत्री।

भोपाल:- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  प्रदेश में महिला पुलिस सशक्तिकरण की दिशा में नए अध्याय की शुरूआत करने जा रहे हैं, महिला संबंधी अपराधों के प्रभावी नियंत्रण के लिए महिला पुलिस को 250 दोपहिया वाहनों की चाबियां 28 जुलाई को सुबह 10.45 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सौंपी जायेंगी। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में पुलिस विभाग को आधुनिक संसाधनों से निरंतर सशक्त किया जा रहा है। दोपहिया वाहनों की महिला पुलिस को सौगात महिला अपराधों पर नियंत्रण में कारगर सिद्ध होगी। पीड़िताओ  को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान की मंशा अनुरूप पुलिस को अत्याधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है। श्री चौहान शुक्रवार सुबह मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में प्रदेश के विभिन्न थानों में संचालित की जा रही 950 ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क को सशक्त बनाने के लिए दोपहिया वाहनों की चाबियां सौंपेंगे। इसके बाद स्टेडियम के मुख्य द्वार से ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क को आवंटित 250 दोपहिया वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। वाहन रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस स्टेडियम आयेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत बालकों एवं पुरुषों को महिला संबंधी अपराधों एवं लैंगिक समानता के प्रति जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान “मैं हूँ अभिमन्यु” पर तैयार की गई पोस्टर पुस्तिका का विमोचन करेंगे।

ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क की 250 वाहनों की रैली मोतीलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होगी। रैली यहां से लाल परेड ग्राउंड विजय द्वार, कंट्रोल रूम चौराहा, राजभवन तिराहा से रोशनपुरा, टीटी नगर, प्लैटिनम प्लाजा, अटल पथ, जवाहर चौक, रंगमहल चौराहा, रोशनपुरा चौराहा, राजभवन तिराहा, पुलिस कंट्रोल रूम से होती हुई पुलिस पेट्रोल पंप के सामने स्थित विजय द्वार लाल परेड ग्राउंड के गेट से प्रवेश कर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में रैली का समापन होगा। महिला सुरक्षा शाखा द्वारा चलाए जा रहे विशेष जागरुकता अभियान “ मैं हूं अभिमन्यु” की थीम “आओ लड़कों को सिखाएं ” हैं। इसके द्वारा बालकों/पुरुषों को लैंगिक समानता एवं संस्कारों का ज्ञान देने के साथ ही महिलाओं के प्रति संवेदनशील बनाने की पहल की गई है। अभियान का दूसरा चरण 1 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे प्रदेश में चलेगा। द्वितीय चरण में स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक स्थानों पर वादविवाद प्रतियोगिताएं, प्रश्नावली, नुक्कड़ नाटक, लघु फिल्म प्रदर्शन, मैराथन दौड़ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।

Share With:
Rate This Article

hindustanmediadiary@gmail.com

No Comments

Leave A Comment