a
Copyright Hindustan Media Diary
धर्मकांटो के साथ नापतोल यंत्रो शत प्रतिशत सत्यापन कराये:- मंत्री गोविन्द सिंह-शराब पीकर अभद्रता करना पड़ा भारी, चिकित्सा अधिकारी को संभागीय आयुक्त ने किया निलंबित!-फ्रॉड और धोखेबाजो से सावधान, विदेश अध्ययन छात्रवृति के नाम पर भेज रहे है मेल!-पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने दो आधिकारियों को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित!-म.क्षे.वि.वि. कंपनी अब लेगी चक्रवृद्धि व्याज!-पत्रकार स्वास्थ एवं दुर्घटना बीमा की प्रमियम घटी, अंतिम तिथि भी बढ़ी-अबैध कॉलोनियो पर प्रभावी अंकुश के लिए कलेक्टर के सभी अनुविभागीय राजस्व आधिकारियों को निर्देश!-गंभीर आरोपों के चलते परिवहन आरक्षक निलंबित!-महाकाल की नगरी अवंतिका अनंत है, यह नगरी हर काल और हर युग में अपने गुणों ,कीर्ति और प्रसिद्धि से सदैव अलंकृत होती आ रही है।-30 सितंबर तक आधिकारियों/कर्मचारियों के अवकाश प्रतिबंधित!
Homeभोपालअब इसे क्या कहेंगे ? पूरे देश का एक तिहाई प्रदेश में।

अब इसे क्या कहेंगे ? पूरे देश का एक तिहाई प्रदेश में।

अब इसे क्या कहेंगे ? पूरे देश का एक तिहाई प्रदेश में।

भोपाल:- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ने कहा है कि आज का दिन मध्यप्रदेश के साथ ही देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शहडोल पधार रहे हैं। मध्यप्रदेश की धरती पर प्रदेशवासियों की ओर से उनका हृदय से वंदन अभिनंदन है, मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सोशल तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए जारी संदेश में यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इसके साथ ही 2 महत्वपूर्ण कार्य और होंगे। प्रथम साढ़े तीन करोड़ आयुष्मान कार्ड आज पूरे देश में वितरित किए जाएंगे। वहीं अकेले मध्यप्रदेश में एक करोड़ से ज्यादा आयुष्मान कार्ड हितग्राहियों को अलग अलग 25 हजार स्थानों पर दिए जाएंगे।  प्रधानमंत्री श्री मोदी शहडोल से आयुष्मान कार्ड का प्रतीकात्मक रूप से वितरण करेंगे। साथ ही प्रदेश में 25 हजार स्थानों पर यह कार्ड वितरित किए जाएंगे। आयुष्मान कार्ड से 5 लाख रुपए तक का नि:शुल्क इलाज एक साल में एक परिवार का हो सकेगा।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश में साढ़े तीन करोड़ आयुष्मान कार्डों का वितरण किया जाएगा, एक करोड़ से ज्यादा आयुष्मान कार्डों का वितरण अकेले मध्यप्रदेश में होगा। सच क्या है यह तो भविष्य की गर्त में दफन है। परन्तु इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश की जनता पर अधिक ध्यान दिया है।

Share With:
Rate This Article

hindustanmediadiary@gmail.com

No Comments

Leave A Comment