a
Copyright Hindustan Media Diary
धर्मकांटो के साथ नापतोल यंत्रो शत प्रतिशत सत्यापन कराये:- मंत्री गोविन्द सिंह-शराब पीकर अभद्रता करना पड़ा भारी, चिकित्सा अधिकारी को संभागीय आयुक्त ने किया निलंबित!-फ्रॉड और धोखेबाजो से सावधान, विदेश अध्ययन छात्रवृति के नाम पर भेज रहे है मेल!-पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने दो आधिकारियों को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित!-म.क्षे.वि.वि. कंपनी अब लेगी चक्रवृद्धि व्याज!-पत्रकार स्वास्थ एवं दुर्घटना बीमा की प्रमियम घटी, अंतिम तिथि भी बढ़ी-अबैध कॉलोनियो पर प्रभावी अंकुश के लिए कलेक्टर के सभी अनुविभागीय राजस्व आधिकारियों को निर्देश!-गंभीर आरोपों के चलते परिवहन आरक्षक निलंबित!-महाकाल की नगरी अवंतिका अनंत है, यह नगरी हर काल और हर युग में अपने गुणों ,कीर्ति और प्रसिद्धि से सदैव अलंकृत होती आ रही है।-30 सितंबर तक आधिकारियों/कर्मचारियों के अवकाश प्रतिबंधित!
Homeभोपाललापरवाही एवं गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश।

लापरवाही एवं गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश।

लापरवाही एवं गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश।

भोपाल:- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ने कहा है कि सतना जिले में जल जीवन मिशन तथा जिले में जारी अन्य सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और उन्हें समय सीमा में पूर्ण करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। लापरवाही और गड़बड़ी करने वालों पर कार्यवाही करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी  पात्र  व्यक्तियों  को  राशन सही मात्रा में निर्बाध रूप से उपलब्ध हो सके। भ्रष्टाचार करने वालों और शासकीय योजनाओं का लाभ जन सामान्य को सहज सरल तरीके से मिलने में व्यवधान  उत्पन्न करने  वालों  पर  एफआईआर  दर्ज  की  जाए। मुख्यमंत्री जिले में संचालित शासकीय योजनाओं, निर्माण कार्यों और कानून व्यवस्था की स्थिति  की वर्चुअली समीक्षा कर रहे थे। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अधिकारी, ग्रामीण क्षेत्र का निरंतर भ्रमण करें तथा प्रधानमंत्री आवास योजना में बन रहे आवासों की प्रगति की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करें। श्री चौहान ने पथ विक्रेता योजनाओं में धीमी प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करने और अधिकाधिक लोगों को योजनाओं से जोड़ने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृत सरोवर योजना में जन भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सरोवर के आसपास पर्याप्त सौन्दर्य करण किया जाए। विकास कार्यों को समय सीमा में पूर्ण कराने के लिए कमिश्नर तथा कलेक्टर व्यक्तिगत रूप से कार्यों की प्रगति की निगरानी करें। सतना नगर की सड़को के रेस्टोरेशन के कार्य को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सतना को प्रदेश में आदर्श जिला बनाने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी और जन प्रतिनिधि टीम भावना से कार्य करें। श्री चौहान ने कहा कि सतना जिले के ग्रामीण क्षेत्र में अवैध शराब बिकने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इन प्रकरणों में सख्त कार्यवाही की जाए। अवैध और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों को ध्वस्त करें। नशे के विरूद्ध अभियान में जागरूकता गतिविधियों के साथ माता पिता को विश्वास में लेकर बच्चों की कॉउंसिल की जाए। 

Share With:
Rate This Article

hindustanmediadiary@gmail.com

No Comments

Leave A Comment