a
Copyright Hindustan Media Diary
धर्मकांटो के साथ नापतोल यंत्रो शत प्रतिशत सत्यापन कराये:- मंत्री गोविन्द सिंह-शराब पीकर अभद्रता करना पड़ा भारी, चिकित्सा अधिकारी को संभागीय आयुक्त ने किया निलंबित!-फ्रॉड और धोखेबाजो से सावधान, विदेश अध्ययन छात्रवृति के नाम पर भेज रहे है मेल!-पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने दो आधिकारियों को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित!-म.क्षे.वि.वि. कंपनी अब लेगी चक्रवृद्धि व्याज!-पत्रकार स्वास्थ एवं दुर्घटना बीमा की प्रमियम घटी, अंतिम तिथि भी बढ़ी-अबैध कॉलोनियो पर प्रभावी अंकुश के लिए कलेक्टर के सभी अनुविभागीय राजस्व आधिकारियों को निर्देश!-गंभीर आरोपों के चलते परिवहन आरक्षक निलंबित!-महाकाल की नगरी अवंतिका अनंत है, यह नगरी हर काल और हर युग में अपने गुणों ,कीर्ति और प्रसिद्धि से सदैव अलंकृत होती आ रही है।-30 सितंबर तक आधिकारियों/कर्मचारियों के अवकाश प्रतिबंधित!
Homeभोपालऐतिहासिक होगा 11 अक्टूबर मध्यप्रदेश के इतिहास में।

ऐतिहासिक होगा 11 अक्टूबर मध्यप्रदेश के इतिहास में।

ऐतिहासिक होगा 11 अक्टूबर मध्यप्रदेश के इतिहास में।

भोपाल:- 11 अक्टूबर मध्यप्रदेश के इतिहास में ऐतिहासिक होने जा रहा है, इस दिन प्राचीन काल गणना नगरी उज्जयिनी सहित प्रदेश के सभी मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर दीपोत्सव मनाया जाएगा। यह अवसर होगा, प्रधानमंत्री  द्वारा महाकाल की नगरी उज्जैन में नव निर्मित श्री महाकाल लोक का लोकार्पण। शिव लीलाओं की अदभुत छटा के साथ विकसित किया गया श्री महाकाल लोक न केवल प्रदेशवासियों वरन पूरे भारत के श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगा।

श्री महाकाल लोक के लोकार्पण समारोह को सुखद और आनंदित बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री महाकाल लोक का लोकार्पण अद्भुत समारोह होगा, इसमें जन जन को जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री श्री चौहान स्वयं प्रदेशवासियों को विभिन्न संचार माध्यमों से समारोह में आमंत्रित कर रहे हैं। साथ ही उनके द्वारा यह आहवान भी किया जा रहा है कि प्रदेश के सभी मंदिरों में 11 अक्टूबर को दीप जला कर भजन कीर्तन किए जाएं। उज्जैन के मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण करने की व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे क्षेत्रवासी समारोह का आनंद उठा कर साक्षी बन सकें। मुख्यमंत्री श्री चौहान का मानना है कि समारोह जरूर उज्जैन में हो रहा है, लेकिन इसकी छटा पूरे प्रदेश में बिखरे और दिखे। मुख्यमंत्री की इस मंशा को पूरा करने सभी जिलों में स्थानीय प्रशासन द्वारा जन भागीदारी से लोकार्पण समारोह की तैयारियां की जा रही हैं। प्रदेश के देव स्थानों में दीपमालाएं जला कर रोशनी की जाएगी। श्री महाकाल लोक की अवधारणा वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मन में आई थी। इस पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं, संतों और विषय विशेषज्ञों के साथ विचार विमर्श कर योजना तैयार की गई थी जिस पर गंभीरता से अमल करते हुए योजना का प्रथम चरण पूर्ण किया जा चुका है। “श्री महाकाल लोक” के लोकार्पण के अलावा प्रधानमंत्री श्री मोदी उज्जैन में एक विशाल धर्म सभा को भी संबोधित करेंगे

Share With:
Rate This Article

hindustanmediadiary@gmail.com

No Comments

Leave A Comment