a
Copyright Hindustan Media Diary
धर्मकांटो के साथ नापतोल यंत्रो शत प्रतिशत सत्यापन कराये:- मंत्री गोविन्द सिंह-शराब पीकर अभद्रता करना पड़ा भारी, चिकित्सा अधिकारी को संभागीय आयुक्त ने किया निलंबित!-फ्रॉड और धोखेबाजो से सावधान, विदेश अध्ययन छात्रवृति के नाम पर भेज रहे है मेल!-पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने दो आधिकारियों को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित!-म.क्षे.वि.वि. कंपनी अब लेगी चक्रवृद्धि व्याज!-पत्रकार स्वास्थ एवं दुर्घटना बीमा की प्रमियम घटी, अंतिम तिथि भी बढ़ी-अबैध कॉलोनियो पर प्रभावी अंकुश के लिए कलेक्टर के सभी अनुविभागीय राजस्व आधिकारियों को निर्देश!-गंभीर आरोपों के चलते परिवहन आरक्षक निलंबित!-महाकाल की नगरी अवंतिका अनंत है, यह नगरी हर काल और हर युग में अपने गुणों ,कीर्ति और प्रसिद्धि से सदैव अलंकृत होती आ रही है।-30 सितंबर तक आधिकारियों/कर्मचारियों के अवकाश प्रतिबंधित!
Homeभोपाल22 हजार फीट का एतिहासिक तिरंगा फहराकर किया कीर्तिमान स्थापित।

22 हजार फीट का एतिहासिक तिरंगा फहराकर किया कीर्तिमान स्थापित।

22 हजार फीट का एतिहासिक तिरंगा फहराकर किया कीर्तिमान स्थापित।

भोपाल:- “हर घर तिरंगा” अभियान में रतलाम शहर में  ऐतिहासिक रूप से 22 हजार स्क्वायर फीट लंबाई का तिरंगा झंडा कालिका माता मंदिर परिसर स्थित झाली तलाब की पूर्ण गोलाई में फहराया गया। इस दौरान जन प्रतिनिधि, अधिकारी /कर्मचारी और हजारों की संख्या में नागरिक साक्षी बने। वातावरण देशभक्ति से ओत प्रोत था। जोश के साथ लगे राष्ट्रीय सम्मान के नारों से परिसर गूंज उठा। नागरिकों ने हृदय की गहराइयों से तिरंगे झंडे के साथ अपनी आत्मीयता और गौरव को आत्मसात किया।

विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि 22 हजार स्क्वायर फीट आकार के तिरंगे झंडे को शहर के ऐतिहासिक झाली तालाब पर फहरा कर शहर ने इतिहास रचा है। राष्ट्र गौरव में अभिवृद्धि के क्षणों में उपस्थित हजारों लोग अभिभूत हैं। हर घर तिरंगा अभियान से जन जन हृदय की गहराइयों के साथ राष्ट्रध्वज के गौरव से जुड़ा है। श्री कश्यप ने कहा कि अभियान में व्यापक रूप से आमजन तिरंगा यात्राओं में सम्मिलित हो रहे हैं। विशाल ध्वज निर्माण कर रतलाम शहर का नाम रोशन किया गया है।

Share With:
Rate This Article

hindustanmediadiary@gmail.com

No Comments

Leave A Comment