a
Copyright Hindustan Media Diary
धर्मकांटो के साथ नापतोल यंत्रो शत प्रतिशत सत्यापन कराये:- मंत्री गोविन्द सिंह-शराब पीकर अभद्रता करना पड़ा भारी, चिकित्सा अधिकारी को संभागीय आयुक्त ने किया निलंबित!-फ्रॉड और धोखेबाजो से सावधान, विदेश अध्ययन छात्रवृति के नाम पर भेज रहे है मेल!-पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने दो आधिकारियों को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित!-म.क्षे.वि.वि. कंपनी अब लेगी चक्रवृद्धि व्याज!-पत्रकार स्वास्थ एवं दुर्घटना बीमा की प्रमियम घटी, अंतिम तिथि भी बढ़ी-अबैध कॉलोनियो पर प्रभावी अंकुश के लिए कलेक्टर के सभी अनुविभागीय राजस्व आधिकारियों को निर्देश!-गंभीर आरोपों के चलते परिवहन आरक्षक निलंबित!-महाकाल की नगरी अवंतिका अनंत है, यह नगरी हर काल और हर युग में अपने गुणों ,कीर्ति और प्रसिद्धि से सदैव अलंकृत होती आ रही है।-30 सितंबर तक आधिकारियों/कर्मचारियों के अवकाश प्रतिबंधित!
Homeअंचल32 अधिकारियों को भारी पड़ी सीएम हेल्पलाइन की उदासीनता।

32 अधिकारियों को भारी पड़ी सीएम हेल्पलाइन की उदासीनता।

32 अधिकारियों को भारी पड़ी सीएम हेल्पलाइन की उदासीनता।

ग्वालियर:- सीएम हेल्पलाइन 181 पोर्टल पर फरवरी माह के दौरान प्राप्त हुई शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण न करना और शिकायतों को अटेंड न करने की प्रवृत्ति विभिन्न विभागों के  32 अधिकारियों को भारी पड़ने जा रही है। कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने इन सभी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब तलब किया है। साथ ही स्पष्ट किया है कि जवाब संतुष्टिकारक न होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी। लोक सेवा प्रबंधक से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कलेक्टर श्री सिंह ने नायब तहसीलदार सांखनी श्यामू श्रीवास्तव, विद्युत वितरण कंपनी उप प्रबंधक उटीला  निखिल शर्मा, नगर निगम के ए.पी.टी.ओ.  रघुवीर भदौरिया, जीडीए के संपदा अधिकारी  सुभाष सक्सेना, तहसीलदार  रामनिवास सिंह सिकरवार, टी.आई. पिछोर कृष्णदेव सिंह कुशवाह, टी.आई. कम्पू  रामनरेश यादव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी  दिनेश कुमार सोनी, प्रधानाचार्य आयुर्वेदिक महाविद्यालय डॉ. महेश शर्मा, नायब तहसीलदार पुरानी छावनी  विजय त्यागी, बाल विकास परियोजना अधिकारी डबरा श्रीमती  प्रजापति, जोनल ऑफीसर नगर निगम  अजय शर्मा, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी  अरविंद भदौरिया, सिविल सर्जन  आर के शर्मा, एसडीओ पीडब्ल्यूडी  आर के शर्मा, बीआरसी  धर्मेन्द्र पाठक व  शशी भूषण श्रीवास्तव, सहायक संचालक पिछड़ वर्ग कल्याण सुश्री शिवानी अग्रवाल, अधीक्षक स्थापना नगर निगम  सुभाष गुप्ता, भवन अधिकारी नगर निगम  बी के त्यागी, सहायक कुल सचिव जीवाजी विश्वविद्यालय  जगतपाल यादव, तहसीलदार घाटीगांव  नवनीत शर्मा, तत्कालीन एस.ए.डी.ओ. डबरा  बी के मिश्रा, तहसीलदार डबरा  दीपक शुक्ला, एसडीओ भितरवार  अश्विनी कुमार रावत, सीएमओ आंतरी  शाबीर कौसर, टी.आई. बिलौआ रमेश कुमार शाक्य, टी.आई. पड़ाव  विवेक अष्ठाना, उप प्रबंधक विद्युत  आनंद कुमार चौरसिया, एई ऊर्जा  पी एस दिलोदार बीएमओ भितरवार  यशवंत शर्मा व भवन अधिकारी नगर निगम  वीरेन्द्र शाक्य को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

 

Share With:
Rate This Article

hindustanmediadiary@gmail.com

No Comments

Leave A Comment