a
Copyright Hindustan Media Diary
धर्मकांटो के साथ नापतोल यंत्रो शत प्रतिशत सत्यापन कराये:- मंत्री गोविन्द सिंह-शराब पीकर अभद्रता करना पड़ा भारी, चिकित्सा अधिकारी को संभागीय आयुक्त ने किया निलंबित!-फ्रॉड और धोखेबाजो से सावधान, विदेश अध्ययन छात्रवृति के नाम पर भेज रहे है मेल!-पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने दो आधिकारियों को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित!-म.क्षे.वि.वि. कंपनी अब लेगी चक्रवृद्धि व्याज!-पत्रकार स्वास्थ एवं दुर्घटना बीमा की प्रमियम घटी, अंतिम तिथि भी बढ़ी-अबैध कॉलोनियो पर प्रभावी अंकुश के लिए कलेक्टर के सभी अनुविभागीय राजस्व आधिकारियों को निर्देश!-गंभीर आरोपों के चलते परिवहन आरक्षक निलंबित!-महाकाल की नगरी अवंतिका अनंत है, यह नगरी हर काल और हर युग में अपने गुणों ,कीर्ति और प्रसिद्धि से सदैव अलंकृत होती आ रही है।-30 सितंबर तक आधिकारियों/कर्मचारियों के अवकाश प्रतिबंधित!
Homeभोपालदुष्टों और दुराचारियों का दलन, सुशासन और लोक कल्याणकारी राज्य ही रामराज्य का प्रतीक:- मुख्यमंत्री

दुष्टों और दुराचारियों का दलन, सुशासन और लोक कल्याणकारी राज्य ही रामराज्य का प्रतीक:- मुख्यमंत्री

दुष्टों और दुराचारियों का दलन, सुशासन और लोक कल्याणकारी राज्य ही रामराज्य का प्रतीक:- मुख्यमंत्री

भोपाल:-  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि रामराज्य की कल्पना अच्छे राज्य के लिए की जाती है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन और लोक कल्याणकारी राज्य की स्थापना के साथ आत्म निर्भर भारत का निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी गौरवशाली, वैभवशाली और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में लगे हैं। मध्यप्रदेश सरकार का भी संकल्प है कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में भी रामराज्य की कल्पना को साकार करें। इसके लिए जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ तेज गति से विकास कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही प्रदेश में दुष्टों और दुराचारियों के दलन का काम भी चल रहा है। आज रामनवमी पर यही संकल्प है कि हम सब मिलकर अपने प्रदेश का विकास करें। परहित सरस धरम नहीं भाई….. के आदर्शों का पालन करते हुए सभी लोग मिलकर कल्याण के काम में लगें। मुख्यमंत्री  ने कहा है कि रामनवमी का महापर्व पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जा रहा है। चित्रकूट में, ओरछा और प्रदेश के अन्य स्थानों में अलग अलग मंदिरों में रामनवमी पर कार्यक्रम हो रहे हैं। प्रदेशवासियों को रामनवमी की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भगवान श्रीराम हमारे रोम रोम में रमे और हमारी हर सांस में बसे हैं। भगवान श्री राम हम सब के आराध्य हैं।

Share With:
Rate This Article

hindustanmediadiary@gmail.com

No Comments

Leave A Comment