a
Copyright Hindustan Media Diary
धर्मकांटो के साथ नापतोल यंत्रो शत प्रतिशत सत्यापन कराये:- मंत्री गोविन्द सिंह-शराब पीकर अभद्रता करना पड़ा भारी, चिकित्सा अधिकारी को संभागीय आयुक्त ने किया निलंबित!-फ्रॉड और धोखेबाजो से सावधान, विदेश अध्ययन छात्रवृति के नाम पर भेज रहे है मेल!-पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने दो आधिकारियों को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित!-म.क्षे.वि.वि. कंपनी अब लेगी चक्रवृद्धि व्याज!-पत्रकार स्वास्थ एवं दुर्घटना बीमा की प्रमियम घटी, अंतिम तिथि भी बढ़ी-अबैध कॉलोनियो पर प्रभावी अंकुश के लिए कलेक्टर के सभी अनुविभागीय राजस्व आधिकारियों को निर्देश!-गंभीर आरोपों के चलते परिवहन आरक्षक निलंबित!-महाकाल की नगरी अवंतिका अनंत है, यह नगरी हर काल और हर युग में अपने गुणों ,कीर्ति और प्रसिद्धि से सदैव अलंकृत होती आ रही है।-30 सितंबर तक आधिकारियों/कर्मचारियों के अवकाश प्रतिबंधित!
Homeभोपालमीडिया प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री निवास पर बिखरे उल्लास और उमंग के रंग।

मीडिया प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री निवास पर बिखरे उल्लास और उमंग के रंग।

मीडिया प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री निवास पर बिखरे उल्लास और उमंग के रंग।

भोपाल:- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज होली का पर्व मुख्यमंत्री निवास में संक्षिप्त किन्तु शालीन कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ सम्मिलित होकर उल्लास पूर्वक मनाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान को मंत्रिमंडल के साथियों ,  जनप्रतिनिधियों ,नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों ने दी होली बधाई । इस अवसर पर परस्पर गुलाल लगाकर बधाईयों का आदान प्रदान हुआ। प्रात: मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को रंग पर्व की बधाई दी। तथा सभी आगंतुकों को गुलाल लगाकर बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में उत्साह का वातावरण था। इसके पहले मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास पर प्रातः पूजा अर्चना के पश्चात परिवार में तिलक और गुलाल लगाकर होली की बधाईयों का आदान प्रदान प्रारंभ किया। मुख्यमंत्री निवास पर फाग उत्सव में अनेक कलाकारों ने प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। इन कलाकारों में सुश्री जया सक्सेना गंभीर सिंह,सुश्री सपनासुश्री तनुसुश्री प्रिया सोनू प्रजापति भूपेन्द्र शिवेन्द्र सिंह आदि शामिल थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भी कुछ भजन भी सुनाए। उन्होंने लोकप्रिय बुंदेली लोकगीतमोरी बहू हिरानी है … ऐ भैया मिले … बता दियो … “ का गायन सभी के साथ स्वर मिलाकर किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री चौहान और साथियों ने अन्य भजन भी गाए। रंग और गुलाल की बौछार के साथ उमंग के माहौल में गीतों की पेशकश हुई।

Share With:
Rate This Article

hindustanmediadiary@gmail.com

No Comments

Leave A Comment