a
Copyright Hindustan Media Diary
धर्मकांटो के साथ नापतोल यंत्रो शत प्रतिशत सत्यापन कराये:- मंत्री गोविन्द सिंह-शराब पीकर अभद्रता करना पड़ा भारी, चिकित्सा अधिकारी को संभागीय आयुक्त ने किया निलंबित!-फ्रॉड और धोखेबाजो से सावधान, विदेश अध्ययन छात्रवृति के नाम पर भेज रहे है मेल!-पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने दो आधिकारियों को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित!-म.क्षे.वि.वि. कंपनी अब लेगी चक्रवृद्धि व्याज!-पत्रकार स्वास्थ एवं दुर्घटना बीमा की प्रमियम घटी, अंतिम तिथि भी बढ़ी-अबैध कॉलोनियो पर प्रभावी अंकुश के लिए कलेक्टर के सभी अनुविभागीय राजस्व आधिकारियों को निर्देश!-गंभीर आरोपों के चलते परिवहन आरक्षक निलंबित!-महाकाल की नगरी अवंतिका अनंत है, यह नगरी हर काल और हर युग में अपने गुणों ,कीर्ति और प्रसिद्धि से सदैव अलंकृत होती आ रही है।-30 सितंबर तक आधिकारियों/कर्मचारियों के अवकाश प्रतिबंधित!
Homeअंचलग्वालियरदो अधिकारियों पर कलेक्टर ने की कार्यवाही, एक की दो वेतन वृद्धि रोकी दूसरे को चेतावनी दी।

दो अधिकारियों पर कलेक्टर ने की कार्यवाही, एक की दो वेतन वृद्धि रोकी दूसरे को चेतावनी दी।

दो अधिकारियों पर कलेक्टर ने की कार्यवाही, एक की दो वेतन वृद्धि रोकी दूसरे को चेतावनी दी।

ग्वालियर:- सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण में उदासीनता बरतना दो शासकीय सेवकों को भारी पडा। कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने अलग-अलग आदेश जारी कर एक शासकीय सेवक की दो वेतन वृद्धियां रोक दी और एक वरिष्ठ अधिकारी को सख्त चेतावनी दी गई है। कलेक्ट्रेट स्थित लोक सेवा प्रबंधन विभाग के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर निगम के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी  राजेन्द्र सिंह विक्रम द्वारा सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर साफ-सफाई व स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित 22 शिकायतों के निराकरण पर कोई ध्यान नहीं दिया। इस वजह से ये शिकायतें उच्च स्तर पर अंतरित हो गईं। यह अनियमितता पाए जाने पर कलेक्टर श्री सिंह द्वारा उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। नोटिस का जवाब समाधान कारक न पाए जाने पर कलेक्टर ने उनकी दो वेतन वृद्धियां असंचई प्रभाव से रोकने का आदेश जारी किया है। वहीं सहायक श्रम आयुक्त द्वारा सीएम हैल्पलाइन पर प्राप्त हुई 13 शिकायतों को अटेण्ड नहीं किया गया और वे उच्च स्तर पर पहुंच गईं। कारण बताओ नोटिस का जवाब समाधान कारक न पाए जाने पर कलेक्टर श्री सिंह ने उन्हें चेतावनी दी है कि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो।

 

Share With:
Rate This Article

hindustanmediadiary@gmail.com

No Comments

Leave A Comment