a
Copyright Hindustan Media Diary
धर्मकांटो के साथ नापतोल यंत्रो शत प्रतिशत सत्यापन कराये:- मंत्री गोविन्द सिंह-शराब पीकर अभद्रता करना पड़ा भारी, चिकित्सा अधिकारी को संभागीय आयुक्त ने किया निलंबित!-फ्रॉड और धोखेबाजो से सावधान, विदेश अध्ययन छात्रवृति के नाम पर भेज रहे है मेल!-पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने दो आधिकारियों को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित!-म.क्षे.वि.वि. कंपनी अब लेगी चक्रवृद्धि व्याज!-पत्रकार स्वास्थ एवं दुर्घटना बीमा की प्रमियम घटी, अंतिम तिथि भी बढ़ी-अबैध कॉलोनियो पर प्रभावी अंकुश के लिए कलेक्टर के सभी अनुविभागीय राजस्व आधिकारियों को निर्देश!-गंभीर आरोपों के चलते परिवहन आरक्षक निलंबित!-महाकाल की नगरी अवंतिका अनंत है, यह नगरी हर काल और हर युग में अपने गुणों ,कीर्ति और प्रसिद्धि से सदैव अलंकृत होती आ रही है।-30 सितंबर तक आधिकारियों/कर्मचारियों के अवकाश प्रतिबंधित!
Homeअंचलग्वालियरविवेक सागर और नीलकांता शर्मा को 1-1 करोड़ सम्मान राशि की घोषणा पर श्रीमती सिंधिया ने माना आभार।

विवेक सागर और नीलकांता शर्मा को 1-1 करोड़ सम्मान राशि की घोषणा पर श्रीमती सिंधिया ने माना आभार।

विवेक सागर और नीलकांता शर्मा को 1-1 करोड़ सम्मान राशि की घोषणा पर श्रीमती सिंधिया ने माना आभार।

ग्वालियर:-  खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने भारतीय पुरूष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक में जीतने की बधाई दी है। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम का प्रर्दशन अद्भुत एवं अविस्मरणीय था, टीम ने इतिहास रचा है। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि 41 साल बाद देश को ओलम्पिक पदक मिला है। भारत ने जर्मनी के साथ खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर 5-4 से जीत हासिल की है। टीम इंडिया ने चार बार की ओलम्पिक गोल्ड मेडल विनर टीम को हरा कर यह गौरव हासिल किया है। खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले मध्यप्रदेश राज्य हॉकी अकादमी के विवेक सागर और नीलकान्ता शर्मा को एक-एक करोड़ रूपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की है। यह प्रोत्साहन युवाओं को प्रेरित करेगा। श्रीमती सिंधिया ने मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान का खिलाडियों के मनोबल बढ़ाने और हर संभव सहयोग करने पर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम कि इस जीत ने मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों में पुन: नई ऊर्जा जागृत की है। प्रदेश में हॉकी के 15 फीडर सेन्टर संचालित हैं। हमारी कोशिश रहेगी कि भविष्य में ओलम्पिक में हमारी अकादमी के ज्यादा से ज्यादा बच्चे भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करें।

Share With:
Rate This Article

hindustanmediadiary@gmail.com

No Comments

Leave A Comment