a
Copyright Hindustan Media Diary
धर्मकांटो के साथ नापतोल यंत्रो शत प्रतिशत सत्यापन कराये:- मंत्री गोविन्द सिंह-शराब पीकर अभद्रता करना पड़ा भारी, चिकित्सा अधिकारी को संभागीय आयुक्त ने किया निलंबित!-फ्रॉड और धोखेबाजो से सावधान, विदेश अध्ययन छात्रवृति के नाम पर भेज रहे है मेल!-पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने दो आधिकारियों को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित!-म.क्षे.वि.वि. कंपनी अब लेगी चक्रवृद्धि व्याज!-पत्रकार स्वास्थ एवं दुर्घटना बीमा की प्रमियम घटी, अंतिम तिथि भी बढ़ी-अबैध कॉलोनियो पर प्रभावी अंकुश के लिए कलेक्टर के सभी अनुविभागीय राजस्व आधिकारियों को निर्देश!-गंभीर आरोपों के चलते परिवहन आरक्षक निलंबित!-महाकाल की नगरी अवंतिका अनंत है, यह नगरी हर काल और हर युग में अपने गुणों ,कीर्ति और प्रसिद्धि से सदैव अलंकृत होती आ रही है।-30 सितंबर तक आधिकारियों/कर्मचारियों के अवकाश प्रतिबंधित!
Homeअंचलनिर्माण कार्यों को समय सीमा एवं गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करें:- जयति सिंह

निर्माण कार्यों को समय सीमा एवं गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करें:- जयति सिंह

निर्माण कार्यों को समय सीमा एवं गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करें:- जयति सिंह

ग्वालियर:- स्मार्ट सिटी योजना के तहत ग्वालियर शहर में बनाये जा रहे तीन प्लेग्राउंड के निर्माण कार्यो की प्रगति को लेकर  गुरुवार को स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह नें निमार्ण स्थल का दौरा किया। उन्होने परियोजना से जुडे अधिकारी और कर्मचारियो को नोवेल कोरोना को लेकर शासन प्रशासन द्वारा जारी जरुरी गाईडलाईन के तहत निर्माण कार्यो को समय सारिणी निर्धारित कर गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिये… निरिक्षण के दौरान  प्रोजेक्ट से संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

सीईओ श्रीमती जयति सिंह नें जानकारी देते हुये बताया कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत तीन उच्च स्तरीय खेल मैदानों का विकास 8.8 करोड की लागत से किया जा रहा है। ये खेल मैदान जीआरएमसी, एमएलबी कॉलेज तथा छतरी मंडी स्थित हैं। इन तीन खेल मैदानों में क्रिकेट, हॉकी, फ़ुट्बॉल, टेनिस, वॉली बॉल, बास्केट बॉल, खोखो, कबड्डी, सॉफ़्ट बॉल आदि खेलों की सुविधाये विकसित कि जायेगी। वही इन मैदानों में खिलाड़ियों के लिए ओपन जिम, योगा क्षेत्र, चेंजिंग रूम आदि सुविधाओं का भी निर्माण किया जा रहा है। साथ ही दर्शकों के लिये सीटिंग एरिया, पार्किंग व अन्य सुविधाओं को उपलब्ध कराया जायेगा।
श्रीमती सिंह नें बताया कि इस परियोजना के पूर्ण होने पर इसका लाभ शहर के उभरते प्रतिभाशाली खिलाडियो को मिल सकेगा। श्रीमती जयति सिंह नें बताया कि कोरोना महामारी में लाँकडाउन के चलते निर्माण कार्यो में रुकावट हुई थी लेकिन अब इस परियोजना में तेजी से काम किया जा रहा है। जल्द ही इस परियोजना को पूर्ण कर आमजनता को समर्पित किया जायेगा।
*खेल मैदानो में यह रहेगी सुविधाये* –
जीआरएमसी : फ़ुट्बॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, बास्केटबॉल, खोखो तथा सिन्थेटिक ट्रैक।
एम॰एल॰बी॰ कॉलेज : क्रिकेट, फ़ुट्बॉल, वॉलीबॉल, लॉन टेनिस।
छत्री मैदान : हॉकी, सॉफ़्ट्बॉल व फ़ुट्बॉल।

Share With:
Rate This Article

hindustanmediadiary@gmail.com

No Comments

Leave A Comment