a
Copyright Hindustan Media Diary
4लाख 50हजार साईकिल मिलेंगी छात्र/छात्राओं को!-धर्मकांटो के साथ नापतोल यंत्रो शत प्रतिशत सत्यापन कराये:- मंत्री गोविन्द सिंह-शराब पीकर अभद्रता करना पड़ा भारी, चिकित्सा अधिकारी को संभागीय आयुक्त ने किया निलंबित!-फ्रॉड और धोखेबाजो से सावधान, विदेश अध्ययन छात्रवृति के नाम पर भेज रहे है मेल!-पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने दो आधिकारियों को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित!-म.क्षे.वि.वि. कंपनी अब लेगी चक्रवृद्धि व्याज!-पत्रकार स्वास्थ एवं दुर्घटना बीमा की प्रमियम घटी, अंतिम तिथि भी बढ़ी-अबैध कॉलोनियो पर प्रभावी अंकुश के लिए कलेक्टर के सभी अनुविभागीय राजस्व आधिकारियों को निर्देश!-गंभीर आरोपों के चलते परिवहन आरक्षक निलंबित!-महाकाल की नगरी अवंतिका अनंत है, यह नगरी हर काल और हर युग में अपने गुणों ,कीर्ति और प्रसिद्धि से सदैव अलंकृत होती आ रही है।
Homeखेलमेजर ध्यानचंद के जन्म-दिवस पर होंगी खेल गतिविधियाँ

मेजर ध्यानचंद के जन्म-दिवस पर होंगी खेल गतिविधियाँ

मेजर ध्यानचंद के जन्म-दिवस पर होंगी खेल गतिविधियाँ

भोपाल:- प्रदेश में हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया जायेगा। इस दिन राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के सभी जिलों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ होंगी तथा साईकिल रैली निकाली जायेगी।  

राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ‘फिट इंडिया’ अभियान का शुभारंभ करेंगे, जिसका दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। टी.टी. नगर स्टेडियम स्थित बड़ी स्क्रीन पर भी फिट इंडिया कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था की गई है। यहाँ खिलाड़ी सीधा प्रसारण देखेंगे और फिट रहने की शपथ ग्रहण करेंगे। प्रदेश के स्कूलों और महाविद्यालयों में भी यह कार्यक्रम होगा।  

संचालक खेल एवं युवा कल्याण डॉ. एस.एल. थाउसेन ने बताया कि टी.टी. नगर स्टेडियम में सुबह सात बजे साईकिल रैली होंगी। रैली टी टी नगर स्टेडियम से प्रारंभ होकर बोर्ड ऑफिस चौराहे तक जाएगी और वहां से वापस स्टेडियम पहुंचेगी। रैली में शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागी 29 अगस्त को सुबह 6:30 बजे स्टेडियम पहुंचकर अपना पंजीयन करा सकेंगे। रैली से पूर्व खिलाड़ी, खेल प्रशिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे।

खिलाड़ियों को स्टेडियम स्थित मार्शल आर्ट हाल में पूर्वान्ह 11:30 बजे हॉकी के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशिया कप के पदक विजेता और भारतीय हॉकी टीम के प्रशिक्षक रहे श्री मीर रंजन नेगी द्वारा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया जाएगा।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर शाम 4:30 बजे मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर भोपाल हॉकी और मध्यप्रदेश राज्य हॉकी अकादमी के बीच मैत्री मैच खेला जाएगा। इस अवसर पर पौध-रोपण भी किया जाएगा।

 

Share With:
Rate This Article

hindustanmediadiary@gmail.com

No Comments

Leave A Comment