a
Copyright Hindustan Media Diary
4लाख 50हजार साईकिल मिलेंगी छात्र/छात्राओं को!-धर्मकांटो के साथ नापतोल यंत्रो शत प्रतिशत सत्यापन कराये:- मंत्री गोविन्द सिंह-शराब पीकर अभद्रता करना पड़ा भारी, चिकित्सा अधिकारी को संभागीय आयुक्त ने किया निलंबित!-फ्रॉड और धोखेबाजो से सावधान, विदेश अध्ययन छात्रवृति के नाम पर भेज रहे है मेल!-पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने दो आधिकारियों को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित!-म.क्षे.वि.वि. कंपनी अब लेगी चक्रवृद्धि व्याज!-पत्रकार स्वास्थ एवं दुर्घटना बीमा की प्रमियम घटी, अंतिम तिथि भी बढ़ी-अबैध कॉलोनियो पर प्रभावी अंकुश के लिए कलेक्टर के सभी अनुविभागीय राजस्व आधिकारियों को निर्देश!-गंभीर आरोपों के चलते परिवहन आरक्षक निलंबित!-महाकाल की नगरी अवंतिका अनंत है, यह नगरी हर काल और हर युग में अपने गुणों ,कीर्ति और प्रसिद्धि से सदैव अलंकृत होती आ रही है।
Homeअंचलसाइंस एक्टिविटी कॉर्नर एवं विज्ञान प्रदर्शनी का उदघाटन

साइंस एक्टिविटी कॉर्नर एवं विज्ञान प्रदर्शनी का उदघाटन

साइंस एक्टिविटी कॉर्नर एवं विज्ञान प्रदर्शनी का उदघाटन

ग्वालियर:- मेले में विज्ञान प्रसार एवं युवा विज्ञान परिषद द्वारा संयुक्त रूप से साइंस एक्टिविटी कॉर्नर एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बुधवार को महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने प्रदर्शनी का उदघाटन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री मोहन सिंह राठौड़ थे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री देवेन्द्र शर्मा ने की।
साइंस एक्टिविटी कॉर्नर एवं विज्ञान प्रदर्शनी के उदघाटन समारोह में मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों के बीच विज्ञान की गतिविधि के लिये यह अच्छा प्रयास है। इस अवसर पर अंधविश्वासों से दूर रहने पर आधारित कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। जिस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने कहा कि अंधविश्वास के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को भ्रामक जानकारियां दी जाती हैं। इन जानकारियों से लोगों में अंधविश्वास पनपता है। उन्होंने कहा इस प्रकार की प्रदर्शनी विज्ञान के प्रचार-प्रसारके लिये अच्छा माध्यम हो सकती हैं।
उन्होने कहा कि हमें पारंपरिक होने के साथ ही वैज्ञानिक दृष्टिकोंण भी रखना चाहिए। वर्तमान समय में अंधविश्वास को स्थान नहीं देना चाहिए। हमें बच्चों को पारंपरिक चीजों के साथ ही विज्ञान एवं तकनीकी से जोड़ना चाहिए। क्योंकि वर्तमान युग तकनीकी का युग है। उन्होंने कहा इसके लिये समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन होते रहना चाहिए। इससे आसानी से हर वर्ग तक विज्ञान का प्रचार-प्रसार किया जा सकता है।
प्रदर्शनी में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केन्द्र के अंतरिक्ष कार्यक्रम, भारतीय वैज्ञानिकों और जैव विविधता पर आधारित प्रदर्शनी सभी के आकर्षण का केन्द्र रही। भूकम्प को समझना, जैव विविधता, मौसम, खगोलिकी, रसायन आदि की जानकारी बच्चों की विज्ञान गतिविधियों के लिये महत्वपूर्ण है।

Share With:
Rate This Article

hindustanmediadiary@gmail.com

No Comments

Leave A Comment